भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया पहली पारी में महज 78 रनों पर ढेर हो गई। इस दौरान हैरान कर देने वाली बात यह है लीड्स के मैदान की पिच पर इंग्लैंड के गेंदबाज एक के बाद एक विकेट की झड़ी लगाने में सफल हुए तो, उसी पिच पर भारतीय तेज गेंदबाज एक विकेट लेने के लिए तरसते नज़र आए। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने लीड्स की पिच को लेकर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा भारतीयों को आपकी तरह रोने की आदत नहीं है।

गावस्कर बोले जब इंलिश टीम भारत आती है तब टर्निंग विकेट के लिए शिकायत करती है और खुद भारत के लिए हरी विकेट तैयार करवाती है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में हरी विकेट को लेकर कभी शिकायत नहीं की है, चाहे वह इंग्लैंड में खेल रहे हों या ऑस्ट्रेलिया में, लेकिन इसके उलट इंग्लैंड की टीम जब भारत आती है तो टीम स्पिन की मददगार विकेट मिलने पर हमेशा विलाप करती रहती है।

उन्होंने आगे कहा, नॉटिंघम में हरी विकेट थी। लीड्स में भी हम थोड़ी सी घास वाली पिच देख सकते हैं, बावजूद इसके भारत के खिलाड़ियों ने कभी इसकी शिकायत नहीं की। इतना ही नहीं गावस्कर ने यह भी कहा, टीम इंडिया किसी भी तरह की विकेट पर खेलने से नहीं डरती। अगर इंग्लैंड को भारत में टेस्ट सीरीज जीतनी है, तो वर्ल्ड क्लास स्पिन गेंदबाज पैदा करने होंगे। ऐसा नहीं है कि वे भारत में कभी जीते नहीं, लेकिन उन सीरीज के समय उनके पास वर्ल्ड क्लास स्पिनर थे।

बताते चले, लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने पहली पारी में टीम इंडिया 78 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 42 ओवर में बिना किसी नुकसान के 120 रन बना लिए थे। वहीं इंग्लिश टीम को 42 रन की अहम बढ़त मिल चुकी है। ऐसे में सीरीज में 1-0 रनों की बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सीरीज में वापसी का मौका दे दिया। इंग्लैंड टीम की तरफ से गेंदबाजी कर रहे जेम्स एंडरसन और क्रैग ओवरटन को 3-3 विकेट लिए टी वहीं ओली रोबिनसन और सैम करन ने 2-2 विकेट अपने नाम दर्ज किये।


Download Android App
Download iOS App



