नॉक आउट का दौर आईसीसी विश्व कप 2019 में शुरु हो गया है। विश्व कप 2019 से साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान दोनों ही टीमें बाहर हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

गुरुवार को भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के साथ मैनचेस्टर में मैच खेला जाना है। भारतीय टीम मैच से पहले बारिश की वजह से अभ्यास नहीं कर पाई है। इससे पहले बारिश की वजह से न्यूजीलैंड के साथ भारत का एक मैच रद्द हो गया था। अब कोई भी मैच भारत बारिश की वजह से रद्द नहीं करना चाहेगा।

वेस्टइंडीज के साथ अपने अगले मैच के लिए भारतीय टीम मैनचेस्टर पहुंच गई थी। भारतीय टीम को मैच से पहले मैनचेस्टर में अभ्यास करना था जो बारिश की वजह से नहीं कर पाए। उसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इनडोर नेट अभ्यास किया था। मैनचेस्टर में बीते रविवार से बूंदा-बांदी हो रही थी लेकिन मंगलवार को पूरा दिन बारिश होती रही जिसकी वजह से टीम अभ्यास नहीं कर सकी।

यहां देखें ट्विटर का पोस्टः https://twitter.com/BCCI/status/1143472002814173184
विश्व कप 2019 में भारतीय टीम ने अब तक जिस-जिस जगह मैच खेले हैं वहां पर बारिश ने भारत का पूरा साथ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारतीय टीम के साथ कई ऐसे मौके हुए हैं जब बारिश टीम के अभ्यास के दौरान आई है।

अच्छी खबर स्थानीय मौसम विभाग से
क्रिकेट फैन्स के लिए राहत भरी खबर मैनचेस्टर मौसम विभाग ने दी है। मंगलवार के लिए स्थानीय मौसम विभाग ने पहले भारी बारिश की चेतावनी दी थी। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार के बाद अगले दो दिन मौसम बेहतर रहने की संभावना भी दी है।

इतना ही नहीं स्थानीय मौसम विभाग ने गुरुवार यानी मैच वाले दिन शानदार धूप निकलने के बारे में कहा है और मैच पूरे 50 ओवरों तक खेला जाना चाहिए। इससे पहले भारतीय टीम का ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून के दिन खेले गए मैच में बारशि ने परेशान किया। हालांकि भारत ने पाकिस्तान को उस मैच में हरा दिया था।


Download Android App
Download iOS App



