आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों का आखिरी और निर्मायक मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में दोनों ही टीम ऐड़ी चोटी का जोर लगा देगी. पहले मुकाबले में जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम पर हावी हुए थे, उसमें लगा था कि भारतीय टीम विश्व के लिए अभी भी तैयार नहीं हैं.

पर जिस तरह से भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में अपना खेल दिखाया उससे साफ हो गया कि अभी भारतीय टीम ने अपना असली रूप कहीं ना कहीं छुपा कर रखा है. दूसरे मुकाबले में लगभग हमें वो सब कुछ दिखा जो हम भारतीय टीम से उम्मीद करते है. उस मुकाबले में भारतीय टीम की ओपनिंग भी अच्छी रही थी और फिनिश भी, ऐसे में हम अब कह सकते है कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी में तो कोई कमी नहीं है, मगर गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय हैं.

वैसे हमने पिछले मुकाबले में देखा था कि भुवी के जगह पर बुमराह वापस टीम में शामिल किए गए थे और उमेश यादव के जगह पर ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया था. वहीं आज ऐसा हो सकता है कि गेंदबाजी में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिल सकता है और शायद ऋषभ को फिर से टीम से बाहर बैठना पड़े और उनके जगह पर भुवी को वापस टीम में बुलाया जा सकता है. तो ऐसे में गेंदबाजी लाइन और भी मजबूत हमें देखने को मिल सकती है.

वहीं इसके बाद आज ऑस्ट्रेलिया किस रणनीति से मैदान पर उतरेगी, ये देखने वाली बात होगी. क्योंकि भले ही ऑस्ट्रेलिया पिछला मुकाबला हार गई हो,मगर प्लेइंग-11 इस टीम की जबरदस्त है. वो भी तब जब उनके मुख्य खिलाड़ी अभी टीम से बाहर चल रहे है. तो आज जो भारतीय टीम की प्लेइंग-11 हो सकती है, वो कुछ इस प्रकार से हैं. रोहित शर्मा कप्तान, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल


Download Android App
Download iOS App



