भारतीय टीम के सिक्सर किंग कहे जाने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह आज 41 वर्ष के हो चुके हैं. उनका भारतीय टीम में योगदान अतुलनीय हैं. 2007 के पहले टी 20 विश्व कप में लगाए गए उनके 6 गेंदों पर 6 छक्के को शायद ही कोई अब तक भूल होगा. दुनिया को पता है कि अगर उन्हें 2011 विश्व कप के बाद कैंसर ना हुआ होता तो वो आज और भी ज्यादा बड़े खिलाड़ी के रूप में जाने जाते.

उनकी रिकॉर्डस की तरफ नजर डालें तो उन्होंने कई कीर्तिमान हासिल किए हैं अपने क्रिकेट करियर में. उन्होंने सबसे पहले तो अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. उन्होंने 1999-2000 के अंडर-19 विश्व कप में विजेता भारतीय टीम के हिस्सा तो थे ही, साथ ही साथ वो उस टूर्नामेंट के हीरो भी रहे थे. उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में अपने बल्ले से 203 रन और गेंदबाजी में कला दिखाते हुए 12 विकेट हासिल किए थे.

इसके अलावा उन्होंने 2007 में हुए पहले टी20 विश्व कप में भी अपना जलवा बिखेरा था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे. उसी मुकाबले में युवी ने टी20 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था. तब उन्होंने मात्र 12 गेंदों पर अपना पचास पूरा किया था, जोकि आज तक का सबसे तेज फिफ्टी हैं. उस मुकाबले में उन्होंने कुल 16 गेंदों पर 58 रन बनाए थे. उस टूर्नामेंट में युवी काफी ज्यादा फॉर्म में थे. उन्होंने उसके बाद सेमी-फाइनल मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली थी. वहीं पहली टी20 विश्व कप को जीताने में इस खिलाड़ी ने अहम योगदान दिया था.

इसके बाद हम सभी को पता है कि भारतीय टीम ने 2011 में जो इतिहास रचा था विश्व कप जीत कर. उस टुर्नामेंट में भी युवराज सिंह भारतीय टीम की तरफ से एक चट्टान बनकर खड़े थे. 2011 के वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने 300 से ज्यादा रन और 15 विकेट हासिल किए थे. इस वजह से उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था.

उन्होंने भारतीय टीम के साथ-साथ आईपीएल में भी अपना कमाल दिखाया हैं. 2009 के एडिशन में इस खिलाड़ी ने 2 बार हैट्रिक विकेट लिए थे. पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ डरबन में और दूसरा डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ जोहान्सबर्ग में उन्होंने यह कारनामा किया था.
वहीं उनके क्रिकेट ओवरऑल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 304 वनडे, 58 टी 20 और 40 टेस्ट मैच खेले हैं. जिनमें क्रमश उन्होंने 8701 रन, 1177 रन और 1900 रन बनाएं हैं. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो युवी ने 40 टेस्ट मैचों में 9 विकेट, 304 वनड में में 111 और 58 टी20 में 28 विकेट हासिल किए हैं.


Download Android App
Download iOS App



