नेपाल के इस खिलाडी को पूरी दुनिया कर रही है सलाम

Summary :

नेपाल के विकेटकीपर ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख दुनिया हैरान है। 14 फरवरी को नेपाल और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया

क्रिकेट को जेंटलमेंस का गेम कहा जाता है लेकिन आजकल जीत के लिए खिलाड़ी क्या-क्या नहीं करते। कई बार जीत के लिए मर्यादा लांघी जाती है, खेल की भावना को भी तार-तार किया जाता है। लेकिन नेपाल के विकेटकीपर ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख दुनिया हैरान है। 14 फरवरी को नेपाल और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया और इसी मैच में नेपाल के विकेटकीपर आसिफ शेख ने जानबूझकर विरोधी बल्लेबाज को रन आउट नहीं किया।

   

दरअसल आयरलैंड के बल्लेबाज एंडी मैकब्राइन रन लेते हुए नेपाली गेंदबाज कमल सिंह से टकराकर गिर गए थे। कमल सिंह ने तुरंत गेंद उठाकर विकेटकीपर आसिफ शेख के पास फेंकी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मैकब्राइन को आउट नहीं किया। आसिफ शेख ने खेल भावना के तहत ऐसा किया। आसिफ शेख का ये रवैया देख दुनिया उनको सलाम कर रही है जो भी आसिफ शेख का ये वीडियो देख रहा है वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। 

T20 World Cup global selection: Nepal, Ireland, UAE and Oman in same group  - Himal Sanchar

हालांकि नेपाल की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। नेपाल महज 16 रन से ये मैच हारा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 111 रन ही बना पाई। नेपाल ये मैच जरूर हार गया लेकिन इसके बावजूद इस टीम को लोग सलाम कर रहे हैं।


Desk Team