IPL 2022 का लगभग आधा सीजन होने को है लेकिन करोड़ों में बिके कुछ खिलाडी अभी तक अपने रंग में नहीं आ पाए हैं। ये खिलाडी अपनी कीमत के हिसाब से खेल नहीं दिखा पा रहे हैं। इनका खेल देख कर फैंस के साथ साथ टीम मालिक भी निराश होंगे। आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाडियों के नाम बताने जा रहे हैं जिनके दाम तो ऊँचे थे लेकिन उनका खेल अब तक एक दम फीका दिखा है।
.jpg)
लिस्ट के पहले खिलाडी हैं अजिंक्य रहाणे, टेस्ट सीरीज में फ्लॉप होने वाले रहाणे को KKR ने IPL में मौका दिया। KKR ने उन्हें उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रूपए में ख़रीदा था। टीम ने उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी दी लेकिन रहाणे सिर्फ एक मुकाबले में ही 44 रन बना सक। उसके अलावा उन्हें दहाई का आंकड़ा छूने में भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने अबतक खेले 5 मैचों में सिर्फ 80 रन बनाए हैं।
.jpg)
अगले खिलाडी हैं ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड जिन्हे गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ 40 लाख रूपए में ख़रीदा था लेकिन वेड अब तक अपनी इस कीमत के हिसाब से खेल नहीं दिखा पर रहे हैं। उन्होंने अबतक खेले 5 मैचों में सिर्फ 68 रन बनाए हैं जहाँ उसका बेस्ट स्कोर 30 रन का है।
.jpg)
इसके बाद हैं पहली बार IPL खेल रहे रोवमैन पॉवेल, जिन्हे दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 80 लाख रूपए में ख़रीदा था लेकिन इनके आंकड़े देख आप भी सोचेंगे की क्या सच में ये खिलाडी इनके पैसों का हकदार था? उन्होंने अबतक खेले 5 मैचों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं जिसमे उनका बेस्ट स्कोर है 20 रन।
.jpg)
अगले खिलाडी हैं रुतुराज गायकवाड़, जिन्हे CSK ने 6 करोड़ में रिटेन किया था। ये रकम उनके पिछले सीजन के खेल के हिसाब से तो ठीक थी जब उन्होंने 635 रन बना कर ऑरेंज कैप हासिल की थी मगर इस बार उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं जिसमे उनका बेस्ट स्कोर 17 रन का है।
.jpg)
इसके बाद हमारी लिस्ट में नाम आता है मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का जिन्हे 16 करोड़ में रिटेन किया गया था। रोहित इस बार बल्ले से तो फ्लॉप हो ही रहे हैं साथ ही कप्तानी में तो उनका और भी बुरा हाल है उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में अपनी टीम को एक भी जीत नहीं दिलाई है। उनके बल्ले की बात करें तो उससे अभी तक 114 रन ही निकले हैं। जिसमे उनका बेस्ट स्कोर 41 रन का है।
खैर अभी इस सीजन का लम्बा सफर बाकि है और उम्मीद है की ये खिलाडी फॉर्म में वापस आकर IPL फैंस और टीम मालिकों को खुश करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



