इस टीम ने किया विस्फोटक दावा, World Cup में पार करेंगे 500 का स्कोर

Summary :

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्वकप अभ्यास मैच में 400 से ज्यादा स्कोर करने के बाद वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शाई होप का मानना है कि विंडीज पहली टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्वकप अभ्यास मैच में 400 से ज्यादा स्कोर करने के बाद वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शाई होप का मानना है कि विंडीज पहली टीम होगी जो वनडे क्रिकेट में 500 रन बना सकती है। होप ने न्यूजीलैंड के साथ खेले गए अभ्यास मैच में शतक ठोका था जिसकी बदौलत विंडीज ने 421 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। होप ने कहा कि टीम ने अभी तक 500 का लक्ष्य नहीं रखा है लेकिन उन्हें लगता है कि टीम इस स्कोर को बना सकती है। 
Image result for shai hope
उन्होंने कहा,‘‘ हमें निश्चित रुप से इस लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करना चाहिए। हम निश्चित ही पहली टीम होंगे जो 500 के आंकड़े को पार करेगी और मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा बल्लेबाजी क्रम ऐसा कर सकता है। होप के अलावा वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट को भी लगता है कि उनकी टीम यह कीर्तिमान रच सकती है। 
Related image
ब्रेथवेट ने कहा, ‘‘अगर आप मुझसे पूछें कि हम ऐसा कर सकते हैं या नहीं तो मैं कहना चाहता हूं कि हम निश्चित तौर से ऐसा कर सकते हैं। एक टीम के रुप में हमें अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना है। ऐसे में मैं उम्मीद कर सकता हूं कि हम 325 रन बना सकते हैं और किसी दिन 400 से भी ऊपर जा सकते हैं, जिससे हमारे गेंदबाजों पर दवाब थोड़ा कम रहेगा।’’ 
Image result for carlos brathwaite
यह पूछे जाने पर कि बड़े स्कोर करने के लिए वह पारी की शुरुआत कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि यही आधुनिक क्रिकेट है। आंद्रे रसेल के टीम में होने से विंडीज की टीम 500 का स्कोर कर सकती है। रसल आईपीएल के समय से ही अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन बनाए और काफी देर तक क्रीज पर रह सकते हैं। आईसीसी रिपोर्ट के अनुसार वेस्टइंडीज को 450 के स्कोर के बारे में सोचना चाहिए। 
Image result for andre russell
होप ने कहा, ‘‘रसल असाधारण हैं। मुझे नहीं पता कि मैं उनके बारे क्या कहूं। वह बस शॉट लगाते हैं और उनका शॉट सीधे बाउंडरी के पार जाता है। मुझे गर्व है कि मैं उस टीम का हिस्सा हूं जिसमें रसेल भी हैं। 
Image result for west indies warm up match
अगर आप मैदान में हैं तो आप समझ नहीं सकते कि आप उन्हें कहां गेंद करें। मैदान से उन्हें खेलते देखना दिलचस्प लगता है।’’

Desk Team