भारत के उभरते सितारे तिलक वर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। उन्होंने दोनों टी20 मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। पहले मुकाबले में उन्होंने 39 रन की पारी खेली थी तो वहीं दूसरे मुकाबले में 51 रन बनाए, जो कि उनका अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पहला अर्धशतक था। वहीं यह पचासा उनके लिए काफी स्पेशल था और उन्होंने इस स्पेशल पारी को एक स्पेशल इंसान के नाम किया है। वहीं उन्होंने अपने इंस्पिरेशन के बारे में भी बताया हैं।

दरअसल तिलक इस वक्त वेस्टइंडीज में काफी जबरदस्त खेल रहे हैं। टीम को भले ही पहले दोनों टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, मगर तिलक लगातार अच्छा खेल रहे हैं। वहीं उन्होंने कल अपने पहले पचासे को रोहित शर्मा की बेटी समायरा को समर्पित किया हैं। तिलक ने कहा कि यह पारी रोहित भाई की बेटी सैमी को डेडिकेट था। मैं सैमी के बहुत करीब हूं। मैंने उनसे वादा किया था कि जब भी मैं शतक या अर्धशतक बनाऊंगा, मैं उनके लिए जश्न मनाऊंगा।

इसके बाद तिलक ने अपने इंस्पिरेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि रोहित भाई (शर्मा) एक सपोर्ट सिस्टम रहे हैं और उन्होंने हमेशा मुझे खेल का आनंद लेने के लिए कहा है। वह हमेशा मुझे मार्गदर्शन देते हैं कि कैसे खेलना है। बचपन से मेरी प्रेरणा (सुरेश) रैना भाई और रोहित भाई हैं। मैं ज्यादातर समय रोहित भाई के साथ बिताता हूं। पहले आईपीएल में उन्होंने कहा था कि ‘तिलक एक ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी हैं’ और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।

तो अब देखना है कि तिलक आगे अपने फॉर्म को जारी रख पाते है या फिर नहीं। वहीं भारतीय टीम जीत हासिल कर पाती है या फिर नहीं। कल एक बार फिर से दोनों टीम आपस में भिड़ेगी। वहीं भारतीय टीम को वापसी की जरूरत है जो कि युवा खिलाड़ी तिलक करा सकता है। तो अब देखने वाली बात होगी कि क्या भारत तीसरा मुकाबला जीत पाता है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



