ब्रिस्टल : लगातार दो मैचों में हार से आहत बांग्लादेश और बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से परेशान श्रीलंका अपनी पिछली कमियों में सुधार करके मंगलवार को यहां होने वाले मैच में अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे। बांग्लादेश ने विश्व कप में शानदार शुरुआत की थी। उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 330 रन का अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने के बाद 21 रन से जीत दर्ज की थी।
लेकिन इसके बाद उसकी टीम यह लय बरकरार नहीं रख पायी तथा उसे न्यूजीलैंड से दो विकेट और मेजबान इंग्लैंड से 106 रन से हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश की तरफ से स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। बल्लेबाजी क्रम में तीसरा नंबर उनको रास आ गया है और उन्होंने अब तक दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है।
शाकिब अच्छी फार्म में
बंगलादेश की टीम में आलराउंडर शाकिब अल हसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनकी गेंदबाजी का सामना करना भी आसान नहीं है। वह अपनी टीम के लिये जीत में योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन टीम के अन्य खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे पा रहे। शाकिब अल हसन ने अभी तक एक शतक और दो अर्धशतक जमाये हैं।
मलिंगा का होना प्रेरणादायक
श्रीलंका के लिये अनुभवी गेंदबाज लसिता मलिंगा का टीम में होना ही प्रेरणादायक है। मलिंगा की गेंदबाजी का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिये आसान नहीं होता। श्रीलंका के गेंदबाजी आक्रमण को मलिंगा टीम में गेंदबाजी कोच की तरह राह दिखाते हैं और यह श्रीलंका के गेंदबाजों के लिये गेंदबाजी को आसान बना देता है। मलिंगा इस टीम के लिये अमूल्य धरोहर है।


Download Android App
Download iOS App



