आईपीएल सीजन-16 में कल का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में किसी एक टीम के जीत का लय टूटना निश्चित हैं। वहीं दोनों टीम के इस साल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, मगर बाद में दोनों ही टीम अच्छा कमबैक की हैं और अब जीत की पटरी पर चल रही हैं। वहीं कल के मुकाबले में काफी घमासान देखने को मिल सकता है क्योंकि दोनों में से कोई भी टीम नहीं चाहेगी कि वो फिर से हार का सामना करें।

दरअसल कल का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, जहां एक तरफ होंगे हैरी ब्रुक तो दूसरी तरफ दिखेंगे कैमरून ग्रीन, एक तरफ होंगे उमरान मलिक तो दूसरी तरफ उनका सामना करेंगे टीम डेविड। दोनों ही टीम में काफी दमखम हैं मगर अंक तालिका में मुंबई जहां आठवें स्थान पर है तो वहीं हैदराबाद नौवें नंबर पर। पॉइंट्स टेबल पर दोनों ही टीम हर हाल में सुधार करना चाहेगी और इसलिए मुकाबला बड़ा होने की पूरी संभावनाएं हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं तो वहीं 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीं अंतिम दो मुकाबले में इस टीम को जीत मिली है,और इस टीम को फिनिशर के रोल में दो खिलाड़ी मिल चुका हैं।

पहला नाम है टिम डेविड और दूसरा कैमरून ग्रीन,दोनों अच्छे लय में भी अब नजर आ रहे हैं। वहीं तिलक वर्मा भी लगातार बल्ले से अच्छा खेल दिखा रहे हैं। पियुष चावला भी रंग में नजर आ रहे हैं। वहीं विपक्षी टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रुक ने पिछले मुकाबले में शतक लगाया था, कप्तान एडेन मार्करम ने भी तेज अर्धशतक लगाया हैं। तो अब यह देखने वाली बात होगी कि कल के मुकाबले में क्या होता है। हैदराबाद के पास एक से बढ़कर एक गेंदबाज हैं।

तो कल की दोनों टीमें कुछ इस तरह से हो सकती हैंः-
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा(कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, पियुष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, जोफ्रा आर्चर, डूओ जानसेन और मोहम्मद अरशद खान। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कुछ इस तरह से हो सकती हैंः- मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम(कप्तान), हेनरिक क्लासेन, वाशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और टी नटराजन।


Download Android App
Download iOS App



