Vaibhav Sooryavanshi ने अर्धशतक के सेलिब्रेशन का बताया राज़, रिंकू सिंह को याद करते हुए कही ये बात

Summary :

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपने खास सेलिब्रेशन का खुलासा करते हुए बताया कि 'A' इशारा अपनी मां के लिए था, जबकि दूसरा जश्न रिंकू सिंह से जुड़ी बातचीत को समर्पित था। वैभव ने अपनी पारी को परिवार, कोच और सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को समर्पित किया, जिसकी बदौलत भारत ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।

इंडियन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने महज 18 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और कुल 19 गेंदों में 50 रन की यादगार पारी खेलकर आउट हो गए। अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद ही वैभव अगली गेंद पर आउट हुए थे, लेकिन उनकी तूफानी पारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Vaibhav Sooryavanshi Celebration: खास सेलिब्रेशन का खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi Celebration Secret
Vaibhav Sooryavanshi Celebration Secret (Source: Google)

अर्धशतक लगाने के बाद वैभव ने दो अलग-अलग अंदाज में जश्न मनाया। पहला सेलिब्रेशन उन्होंने हाथों से ‘A’ बनाकर किया, जिसे उन्होंने अपनी मां को डेडिकेट बताया। इसके बाद उन्होंने दोनों हाथों से थंब दिखाकर भी जश्न मनाया। अब युवा बल्लेबाज ने इस दूसरे सेलिब्रेशन के पीछे की वजह भी बता दी है।

BCCI द्वारा जारी वीडियो में वैभव ने कहा है कि करियर के शुरुआती दौर में इस तरह की बड़ी पारी मिलने से कॉन्फिडेंस काफी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि, “जब करियर की शुरुआत में ऐसी पारी मिलती है और आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो अगले मैचों के लिए कॉन्फिडेंस बढ़ता है। मुझे लगा कि मैं अपने जोन में हूं और मैंने खुद पर भरोसा रखा।”

परिवार और सपोर्ट करने वालों को डेडिकेट करी पारी

Vaibhav Sooryavanshi Dedicate His Fifty To Family
Vaibhav Sooryavanshi Dedicate His Fifty To Family (Source: Google)

वैभव ने अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी को अपने परिवार, कोच और उन सभी लोगों को डेडिकेट किया, जिन्होंने उनके क्रिकेट सफर में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि मुश्किल और अच्छे दोनों समय में जिन लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया, यह अचीवमेंट उन सभी के लिए है। अपने ‘A’ सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए वैभव ने बताया कि उनकी मां का नाम आरती है, इसलिए उन्होंने यह इशारा उनके लिए किया। वहीं, दूसरे सेलिब्रेशन को लेकर उन्होंने कहा कि यह इंडियन बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ हुई बातचीत से जुड़ा हुआ था।

हरारे की पिच और माहौल पसंद आया

 Vaibhav Sooryavanshi On Harare Pitch
Vaibhav Sooryavanshi On Harare Pitch (Source: Google)

वैभव ने यह भी कहा कि कुछ मैदान ऐसे होते हैं जहां खेलना उन्हें खास पसंद आता है और हरारे का माहौल उन्हें काफी अच्छा लगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी आक्रामक पारी ने भारत को टारगेट का पीछा करने में बड़ी मदद की। इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की पहली जीत रही। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

Read More: लॉर्ड्स में शतक के बाद Rohit Sharma के संन्यास की चर्चाओं पर लगा विराम, जानिए किन 5 वजहों से खत्म नहीं हुआ उनका सफर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।