Vaibhav Sooryavanshi International Debut: हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है कि एक दिन वह भारतीय टीम की जर्सी पहने और देश का रिप्रेजेंट करे। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए भी यह सपना अब हकीकत बन चुका है। इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा शेयर किए गए एक खास वीडियो में वैभव को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी सौंपे जाने का इमोशनल पल दिखाया गया है।
वीडियो में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ मेंबर रघु उनके कमरे में पहुंचते हैं और उन्हें इंडियन टीम की जर्सी वाला बॉक्स देते हैं। इस खास मौके पर वैभव बेहद विनम्र नजर आते हैं। वह हाथ जोड़कर रघु को ग्रीट करते हैं और सम्मान के साथ उनके पैर भी छूते हैं। उनकी सादगी और संस्कारों ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।
Vaibhav Got Emotional After Getting The Jersey: जर्सी पाकर इमोशनल हुए वैभव

अपने पहले इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी ने इस यादगार एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए कहा कि उनके लिए यह पल शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस दिन से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था और हाथ में बल्ला उठाया था, उसी दिन से भारतीय टीम की जर्सी पहनने का सपना देखा था।
वैभव ने कहा कि, “मेरे पास इस खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। टीम इंडिया की जर्सी देखकर मैं इतना उत्साहित था कि लगातार मुस्कुराता रहा। कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसे पल आते हैं, जिनकी आपने सिर्फ कल्पना की होती है और जब वे सच हो जाते हैं तो तुरंत समझ नहीं आता कि कैसे प्रतिक्रिया दें। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।”
Vaibhav Makes Record: इतिहास रचने के बेहद करीब
Ladies & Gentlemen
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम का हिस्सा बनने वाले वैभव सूर्यवंशी अब अपने इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। अगर उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर खेलने का मौका मिलता है, तो वो भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

ऐसा होने पर वैभव इंडियन क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वो वुमेन क्रिकेट में शैफाली वर्मा और मेन्स क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। क्रिकेट जगत की नजरें अब इस युवा प्रतिभा पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा सितारा बन सकता है।


Download Android App
Download iOS App




