वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, दलीप ट्रॉफी में खेल डाली एक जबरदस्त पारी

Summary :

Vaibhav Sooryavanshi Wreaks Havoc: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने फिर एक बार बल्ले से धमाल मचा दिया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका हल्ला मच गया. ये कारनामा वैभव ने दलीप ट्रॉफी में किया. ईस्ट जोन के उपकप्तान ने एक कमाल की पारी खेली है. जिसमें शामिल थे कई बेहतरीन चौके-छक्के. साथ ही सूर्यवंशी का टेस्ट क्रिकेट में टी20 स्टाइल देखने को मिला. Vaibhav Sooryavanshi Wreaks Havoc दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल काफी रोमांचक होता जा रहा है. जहां सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए. जवाब में बैटिंग करने आई…

Vaibhav Sooryavanshi Wreaks Havoc: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने फिर एक बार बल्ले से धमाल मचा दिया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका हल्ला मच गया. ये कारनामा वैभव ने दलीप ट्रॉफी में किया. ईस्ट जोन के उपकप्तान ने एक कमाल की पारी खेली है. जिसमें शामिल थे कई बेहतरीन चौके-छक्के. साथ ही सूर्यवंशी का टेस्ट क्रिकेट में टी20 स्टाइल देखने को मिला.

Vaibhav Sooryavanshi Wreaks Havoc

Vaibhav Sooryavanshi Wreaks Havoc
Vaibhav Sooryavanshi Wreaks Havoc

दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल काफी रोमांचक होता जा रहा है. जहां सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए. जवाब में बैटिंग करने आई ईस्ट जोन के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक ठोस शुरुआत दी. वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरण ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 25.2 ओवर में 161 रन जोड़ दिए.

वैभव की बात करें तो 15 साल के बल्लेबाज ने सिर्फ 81 गेंदों में 92 रन ठोक दिए. जिसमें 7 चौके व 7 छक्के शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 114 का रहा. वैभव के पास इस पारी को एक बड़े शतक में तब्दील करने का मौका था. हालांकि वो ऐसा करने से केवल 8 रनों से चूक गए.

शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy
Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy

वैभव सूर्यवंशी अपनी शानदार बैटिंग से एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइल में उनके बल्ले से एक अहम पारी देखने को मिली. हालांकि वैभव चाहते तो शतक जड़ सकते थे. लेकिन बिहार के लाल ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी. वैभव हर्ष दुबे की गेंदबाजी पर अर्शद खान के हाथों लपके गए. जिसके साथ ही वो अपनी सेंचुरी से महरूम रह गए. इस पारी ने ईस्ट जोन को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. समाचार लिखे जाने तक ईशान किशन की अगुवाई वाली टीम ने 27.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 167 रन बना लिए थे.

अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया

Vaibhav Sooryavanshi Ishan Kishan
Vaibhav Sooryavanshi Ishan Kishan

वैभव सूर्यवंशी की पारी के दम पर ईस्ट जोन सेंट्रल जोन पर हावी हो गई है. यह टीम अब सेंट्रल जोन के पहली पारी के स्कोर से 100 रनों से भी कम से पीछे है.

 

 

Read More: Women’s Asia Cup 2026: आज पहले मैच में जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगी टीम इंडिया, 8वें खिताब पर रहेगी नजर

Raj Kiran