जकार्ता : राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण (75 किग्रा) और अमित पंघाल (49 किग्रा) ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने-अपने मैच जीत कर एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। एशियाई खेलों में लगातार तीसरा पदक जीतने के लक्ष्य के साथ पहुंचे विकास ने पाकिस्तान के तनवीर अहमद को शिकस्त देकर मजबूत शुरूआत की तो वही अमित ने खराब शुरूआत से उबरते हुये मंगोलिया के इनखमानडाख खारहू को हराया। राष्ट्रीय चैंपियन धीरज रांगी (64 किग्रा) ने भी मंगोलिया के नुरलान कोबाशेव को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
नीरज एशियाई खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने
हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा) प्री क्वार्टर फाइनल में करीबी मुकाबले में किर्गिस्तान के एन्ख अमर खरखू से हारकर बाहर हो गए। वह 2-3 से हारे और साथ ही उनके माथे पर चोट भी लग गयी। एशियाई खेल 2010 में स्वर्ण और 2014 में कांस्य पदक जीतने वाले विकास ने तनवीर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। अमित ने भी इसी अंतर से जीत दर्ज की।विकास का दायां पंच काफी दमदार था जिसका पाकिस्तान के खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। विकास ने इस दौरान तनवीर को लगातार आठ पंच लगाये जिससे वह बैकफुट पर आ गये।


Download Android App
Download iOS App



