विराट-अनुष्का ने खास अंदाज में मनाया नए साल का जश्न,हार्दिक पंड्या और नताशा भी हुए पार्टी में शामिल

Summary :

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अन्य सेलेब्स और खिलाडिय़ों की तरह अपना न्यू ईयर परिवार और दोस्तों के संग मनाया है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अन्य सेलेब्स और खिलाडिय़ों की तरह अपना न्यू ईयर परिवार और दोस्तों के संग मनाया है। अब इस कपल ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से कुछ फोटोज साझा करके बताया है कि उनका नया साल सेलिब्रेशन कैसा रहा। तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ब्लैक एंड गोल्डन आउटफिट में एक-दूसरे के क्लोज डाइनिंग टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ठीक सामने हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविक बैठी  दिखाई दे रही है। यह कपल भी ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना हुए नजर आया। इन दोनों जोड़ी के अलावा उनके साथ कुछ अन्य दोस्त भी बैठे दिखाई दिए,जो कि अपनी पार्टनर्स के साथ हैं। तस्वीरों को साझा करने के बाद कुछ ही मिनटों में ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इन फोटोज को जमकर शेयर कर रहे हैं।
विराट कोहली ने अपनी यह फोटोज शेयर करते हुए अपने फैन्स को नए साल की बधाई दी है। विराट ने हैशटैग में लिखा- #HappyNewYear2021। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा, दोस्त जिनका टेस्ट साथ में निगेटिव आता है वो साथ में पॉजिटिव टाइम बिताते हैं। मुस्कुराते चेहरे, घर पर दोस्तों के साथ सुरक्षित माहौल में वक्त बिताने से बेहतर कुछ भी नहीं है। ये साल हमारे लिए बहुत सारी उम्मीदें, मस्ती, खुशी और सेहत लाए। सुरक्षित रहिए।

विराट अनुष्का जल्द पेरेंट्स बनेंगे 
आपको बता दें,विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 
हालांकि प्रेग्नेंसी पीरियड में भी अनुष्का शर्मा खूब एक्टिव हैं,उन्होंने हाल ही में एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं विराट कोहली हाल ही में पैटरनिटी लीव पर ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस लौटे हैं। 

Desk Team