टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं। कप्तान कोहली आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और भारतीय टीम के कप्तान विराट के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड हैं। इस बार आईपीएल 2020 का सीजन यूएई में होने के कारण कप्तान कोहली अपना जन्मदिन फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मनाया है। वहीं हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का और टीम संग बर्थडे मनाया है।

डेल स्टेन ने किया वीडियो शेयर
आरसीबी टीम के गेंदबाज डेल स्टेन ने कप्तान कोहली के जन्मदिन सेलिब्रेशन का अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टीम के प्लेयर्स ने विराट को पूरी तरह से घेर रखा है और उन पर केक लगा रहे हैं। वहीं स्टेन ने ये वीडियो शेयर कर कोहली को जन्मदिन विश किया है।

बता दें आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाइ कर चुकी है। वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को एलिमिनेटर में उसका मुकाबला तीसरे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होना है। वैसे बैंगलोर की टीम को हालांकि अपने आखिरी के चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

बताते चले की आईपीएल के इस सीजन कोहली का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खास नहीं रहा है। विराट कोहली ने 14 मैचों में 460 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 122.01 का रहा है जो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।


Download Android App
Download iOS App



