टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले दिनों ही एक नन्ही परी के पापा बने हैं। विराट कोहली की एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में कप्तान कोहली ने 11 जनवरी को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के संग अपनी बेटी का स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया था कि उनकी पत्नी अनुष्का के संग अपनी बेटी का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है।

हालांकि अब तक अनुष्का और विराट बेबी गर्ल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वैसे अब विराट कोहली ने अपना ट्विटर बायो बदल लिया है और उनका यह नया बायो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

कप्तान कोहली ने बदला ट्विटर बायो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी ने 11 जनवरी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद विराट ने अपना ट्विटर बायो बदल लिया है,उन्होंने बायो अपडेट करते हुए लिखा,एक गौरवशाली पति और पिता। वैसे विराट ने अपनी बेटी के आने की खुशी में ट्विटर पर खबर को साझा किया था,लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी की एक झलक भी शेयर नहीं की है।

बता दें विराट कोहली ने 11 जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटी के जन्म की खबर देते हुए लिखा, हम दोनों को यह बात बताते हुए बेहद खुशी हो रही हैं कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

पिछले साल किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
बता दें विराट और अनुष्का ने साल 2020 में अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर की पुष्टि की थी। इस खुलासे के बाद विराट और अनुष्का दोनों ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे।

फैंस के बीच दोनों की लाइफ के इस खास पल को लेकर बहुत खुशी और उत्साह था। वहीं अब ऐसे में विराट और अनुष्का की बेटी इस दुनिया में आ गई हैं तो सभी को नन्हीं परी की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



