इधर विराट कोहली ने दर्द से तड़पते जो रूट की ऐसे की मदद,उधर दुनिया को आई धोनी की याद,वायरल हुआ वीडियो

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को शुरू हो गया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को शुरू हो गया है। इस बीच इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट के लिए यह टेस्ट मैच बेहद खास बन गया है। जी हां दरअसल रुट ने मैच में उतरने के साथ-साथ जहां 100 टेस्ट पूरे किए तो दूसरी ओर उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक भी पूरा कर लिया है। 
पहले टेस्ट मैच के दौरान रूट ने यहां 100 वें टेस्ट मैच में अपना 20वां शतक भी पूरा कर लेने का करनामा कर दिखाया और उन्होंने कई रिकॉर्ड बना डाले। वैसे यह कहना गलत नहीं होगा इंग्लैड क्रिकेट टीम के कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों खासकर स्पिनरों का खूब अच्छे से सामना किया और उन्हें कोई भी मौका नहीं दिया। वहीं आज दिन का खेल खत्म हो जाने के पर रूट ने 197 गेंदों में 128 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। 
हालांकि दिन का खेल समाप्त हो जाने के ठीक कुछ देर पहले रूट बल्लेबाजी करते वक्त दर्द में तड़पते हुए नजर आए। दरसअल बल्लेबाज दर्द से तड़पते हुए मैदान पर ही गिर गए। इसे देखकर वहां मौजूद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भागते हुए आगे आए और उन्होंने रूट की सहायता की।
विराट ने जल्दी से रूट का पैर पकड़कर उनकी स्ट्रेचिंग करी। बाद में रूट ने इस बारे में बात की और बताया की उन्हें मांशपेशियों में खिंचाव की पेरशानी हुई थी,लेकिन अब वह ठीक हैं। 
बीसीसीआई ने शेयर किया विराट और रूट का वीडियो…

वहीं इस पूरी घटना का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,क्रिकेट की भावना अपने सबसे अच्छे रूप में। अब विराट और रूट के इस वीडियो को देख लोगों को टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई है। 
दरअसल 2015 में कुछ ऐसा ही हुआ था जब दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच में फाफ डुप्लेसिस के पैर में मोच आ गई थी और वे दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही गिर गए थे। उस वक्त कप्तान धोनी ने उनकी मदद की थी और उनके पैरों को ऊपर कर उसकी स्ट्रेचिंग की थी।  

Desk Team