टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली का मैदान पर बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश चल रहा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि कोहली मैदान पर अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस और फॉलोअर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। मैदान में कोहली के बल्ले से भले ही शतक नहीं निकल रहा हो, लेकिन मैदान के बाहर उन्होंने दोहरा शतक जमाया है।
.jpg)
पूर्व कप्तान विराट कोहली के वैसे तो भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं, मगर अब उन्होंने इस मामले में ‘दोहरा शतक’ लगा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कोहली के 200 मिलियन यानि 20 करोड़ फैंस रखने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इसके अलावा कोहली भारत के भी पहले शख्स बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं।
.jpg)
वहीं दुनियाभर के ओवरऑल खेल के दिग्गजों के फॉलोअर्स की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं। दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उसके बाद अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं। रोनाल्डो को 451 मिलियन (45.1 करोड़) और मेसी को 334 मिलियन (33.4 करोड़) फैन्स फॉलो करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



