किंग्स इलेवन पंजाब से बुरी तरह हारने के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली काफी निराश है और निराश हो भी क्यों ना क्योंकि उन्होंने केएल राहुल के दो बार कैच छोड़े और इसी दो जीवन दान के बाद केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली और आरसीबी को जीत से बहुत दूर कर दिया।
.jpg)
भले ही विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर माने जाते हों लेकिन ऐसी फील्डिंग किस काम की जिसमें आप कैच टपका रहे हों। विराट कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को 5 गेंदों में दो जीवनदान दिये। विराट कोहली ने डेल स्टेन और नवदीप सैनी की गेंदों पर राहुल के कैच टपकाए। विराट ने राहुल का पहला कैच उस वक्त छोड़ा जब वो 82 रन पर थे, वहीं राहुल ने महज 7 रन और जोड़े थे तभी विराट ने उनका एक और कैच छोड़ दिया।
आपको ये बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि विराट कोहली पिछले 6 सीजन में कुल 16 कैच छोड़ चुके हैं, जो कि सबसे ज्यादा है बैंगलोर की फील्डिंग की बात करें तो पिछले साल इस टीम ने 24 कैच टपकाए थे इस साल भी ये टीम 2 मैचों में 6 कैच छोड़ चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



