भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया है। टी20 के इस मुकाबले में भारतीय टीम को इंग्लिश टीम के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मैच के बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए। जिसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तीसरे टी20 मुकाबले में जब इंग्लैंड टीम 157 रनों का पीछा कर रही थी उस वक्त शार्दुल ठाकुर द्वारा गलत एंड पर थ्रो करने की वजह से विराट कोहली ने उन पर गुस्सा करते और चिल्लाते हुए नजर आए। शार्दुल के इस ओवरथ्रो ने इंग्लैंड को एक फ्री रन का तोहफा दिया,जिसके बाद किंग कोहली ने मैदान पर ही अपना गुस्सा जाहिर किया।

यहां देखिये वीडियो…
Kohli calling Shardul Thakur ‘ BEN STOKES’ 🙆🏼♂️😧 pic.twitter.com/cJm0fABTW6
— ribas (@ribas30704098) March 17, 2021
इंग्लैंड की पारी के 12वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने स्कवेयर लेग की ओर शॉट जमाया जहां पर शार्दुल खड़े हुए थे,उनका थ्रो दिशाहीन था। ऐसे में बटलर और बेयरस्टो ने एक और रन लिया। जहां पर इंग्लैंड का एक रन होना चाहिए था वहां उन्होंने दो रन लिए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को विराट से माफी मांगते हुए भी देखा गया।

बताते चले टीम इंडिया के टॉस हारने के बाद वह मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। इस दौरान टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पाई।

भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 46 गेंदों में नाबाद 77 रन जड़े।हालांकि इंग्लिश टीम ने 18.2 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर यह मैच अपने नाम कर दिया था। यही नहीं इंग्लैंड ने 8 विकेट से यह मुकाबला जीता है। उल्लेखनीय है इंग्लैंड पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में अब 2-1 से आगे चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



