टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब सिर्फ अपनी टीम का भारही नहीं बल्कि इसके साथ ही वह पिता होने की भी खास जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दरअसल जब हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आगाज होने से पहले विराट कोहली से सवाल किया गया कि वह बच्चे के डायपर दलना सीख गए हैं तब उन्होंने इस बात का मजाक में जवाब देते हुए कहा कि ये इनता मुश्किल काम नहीं था और वह इस काम को सीखना भी चाहते थे।

कब सीखा डायपर पहनाना
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद ही अपने पहले बच्चे के जन्म होने की वजह से भारत वापस लौट आए थे। इस दौरान विराट ने बताया कि वो घर से अपनी टीम को चीयर करते-करते ही अपनी नन्हीं परी को डायपर पहनाना सीख गए है। आगे किंग कोहली ने कहा,सालों से क्रिकेट खेलने के बाद मैं बहुत फ्लेक्सिबल हो गया हूं।

इस कारण भी डायपर बदलना सीखना उतना मुश्किल नहीं था,क्योंकि मैं इसे सीखना चाहता था। हालांकि इस बीच उन्होंने यह भी बताया कि वह अभी तक इस कला में महारत हासिल नहीं कर पाए हैं,मगर उन्होंने जो कुछ भी सीखा है उससे कप्तान कोहली संतुष्ट हैं।

गौरतलब है हाल ही में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से मिली सीरीज जीत के बाद विराट कोहली ने कहा था टीम ने जा चरित्र और विश्वास इस सीरीज में दिखाया था उस हिसाब से जीत सबसे खास थी। विराट ने कहा मेलबर्न टेस्ट से पहले मैं बहुत टेंशन में था,परंतु जिस तरह से टीम ने मैच खेला वो वाकई लाजवाब था।

फिलहाल विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू हुई चार मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। भारत और इंग्लैंड को आपस में 4 टेस्ट मैच,5 वनडे और 3 टी 20 मुकाबले खेलने है। ऐसे में टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच चेन्नई में खेले जाने हैं,जबकि आखिरी के दोनों मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



