तीसरे टेस्ट से पहले विराट कोहली जिम में ऐसे बहा रहे हैं खूब पसीना, शेयर किया अनसीन वीडियो

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले ग्राउंड पर खेला जाना है।

भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले ग्राउंड पर खेला जाना है। लॉर्ड्स टेस्ट में इंलिश टीम को 151 रनों से पटखनी देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हौसले काफी बुलंद नज़र आ रहे हैं। फिलहाल  विराट सेना पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 ने सीरीज में आगे है और यह टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। 
किंग कोहली ने शेयर किया वीडियो…
इससे पहले विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-हार्ड वर्क का सच में कोई और सब्स्टीट्यूट नहीं है।

मालूम हो विराट कोहली की बैटिंग फॉर्म पिछले कुछ समय से बेहद खराब चल रही है। सीरीज के पहले टेस्ट में वह पहली पारी में गोल्डन डक का शिकार हुए थे। दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने क्रम से 42 और 20 रनों की पारी खेली थी। दरअसल कप्तान अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में टीम के कप्तान विराट कोहली से फैंस एक बड़ी पारी की उम्मीद लगाकर बैठे हैं।
 कप्तान की फिटनेस का राज? 

32 वर्षीय विराट कोहली खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। इसके साथ ही वो पॉवर सनीच भी करते हैं। इसके अलावा किंग कोहली फ्लाई पुश अप्स, वजन के साथ स्क्वाट, एब्स के लिए वर्क आउट और अपनी डाइट को फोलो करते हैं। खास बात विराट कोहली विश्व के सबसे फिट खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शुमार हैं।
 
 

Desk Team