हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। विराट ने अपनी इस पोस्ट में 10 साल पहले वाली अपनी तस्वीर और अब की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि 10 साल पहले विराट कोहली थोड़े चबी थे और अब वह बहुत ही फिट हो गए हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने विराट की इस तस्वीर पर कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर दिया है। बता दें कि अपनी फिटनेस के प्रति विराट कोहली बहुत ही सीरियस हैं। वह अपनी डाइट और वर्कआउट का पूरा ध्यान रखते हैं। पिछले 10 सालों में क्रिकेट दुनिया में जो मुकाम विराट कोहली ने हासिल किया है उसके बारे में कोई भी खिलाड़ी बस सोच सकता है।
विजडन ने इस दशक का विराट कोहली को बेस्ट क्रिकेटर बता दिया है। विराट की इस पोस्ट में 10 पुरानी उनकी तस्वीर लेफ्ट में हैं और अब की तस्वीर उनकी राइट में है। केविन पीटरसन ने विराट की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा, मुझे लेफ्ट साइड में लड़का है वो याद है।

पिछले 10 साल में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मौजूदा क्रिकेट जगत में विराट कोहली इस समय बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं साथ ही वह सफल कप्तान भी बन गए हैं।

विराट कोहली एक युवा खिलाड़ी से जिम्मेदार कप्तान पिछले 10 सालों में बन चुके हैं। बता दें कि साथी खिलाड़ी सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को भी विराट ने अपनी इस पोस्ट के साथ चैलेंज किया। जिसके बाद अपनी 10 साल पुरानी और अब की तस्वीर उन दोनों खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की।


Download Android App
Download iOS App



