आ गई ICC वनडे रैंकिंग की लिस्ट विराट कोहली टॉप पर बरकरार, आरोन फिंच टॉप-5 में शामिल

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर अपनी स्थिति और भी ज्यादा मजबूत कर ली है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर अपनी स्थिति और भी ज्यादा मजबूत कर ली है। गुरूवार को आईसीसी की ओर से जारी की गई ताजा रैंकिंग में विराट कोहली 870 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दिलचस्प बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बावजूद रोहित शर्मा नंबर 2 पर बरकरार हैं। 
हाल ही में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी 2 मैचों में 89 और 63 रन की पारियां खेली थीं। वहीं रोहित  शर्मा  के 842 रेटिंग अंक हैं जिनके बाद पाकिस्तान के बाबर आजम 837 का नंबर आता है। 
वहीं ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच को 2 स्थान का फायदा हुआ है,जो 791 अंकों के साथ 5 वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। फिंच ने वनडे सीरीज में 114,60 और 75 रनों की पारी खेली थीं। इसके अलावा  भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं टीम इंडिया ने वापसी करते हुए टी 20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 
वनडे सीरीज के पहले मैच में 90 और तीसरे मैच में 92 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले स्टार बल्लेबाज  पंड्या ने पहली बार टॉप-50 में अपनी जगह कयाम की है। वो 553 अंकों के साथ 49वें स्थान पर हैं। 

सीरीज के शुरुआती दो मैचों में लगातार शतक जमाने वाले स्टीव स्मिथ ने 2018 के बाद से टॉप-20 में वापसी की। वह इस समय 707 अंकों के साथ 15वें स्थान पर हैं। ग्लेन मैक्सवेल 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 194.18 की स्ट्राइक रेट से वनडे सीरीज के तीन मैचों में कुल 167 रन बनाए।

अगर गेंदबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड एक जगह के फायदे के साथ नंबर-6 पर आ गए हैं,जबकि भारत के स्टार पेसर बुमराह नंबर-3 पर है। वहीं लेग स्पिनर एडम जम्पा पहली बार टॉप-20 में जगह बनाने में कामयाब रहे जो 623 अंकों के साथ 14वें स्थान पर हैं। 

Desk Team