भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट चटकाए चार रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए मैच के आखिरी दिन 324 रनों की आवश्यकता होगी।
वहीं इस मैच में कोई स्टार भरकर उभरा तो वह कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज थे,जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से बहुत प्रभावित किया। इस बीच सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने अपने करियर में पहली बार पांच विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ की है।
अपने करियर का तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे सिराज ने आस्ट्रेलिया दौरे पर जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पहली बार टेस्ट मैच की एक पारी में पांच विकेट लिए। वह गाबा में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 73 रन देकर पांच विकेट लिए।
सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, इस दौरे पर एक लड़का आया था, जो आदमी बन गया है, सिराज। पहली ही टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे है और वह फ्रंट से लीड कर रहे है। जिस तरह से इस दौरे पर नए लड़कों ने भारत के लिए प्रदर्शन किया है, यह लंबे समय तक हमारी यादों में रहेगा। अगर हम ट्रॉफी बरकरार रखते हैं तो यह एकदम ठीक होगा।
The boy has become a man on this tour. Siraj, Leader of the attack in his first Test series and he has led from.the front. The way newcomers have performed for India on this tour will be etched in memories for a long long time. Will be fitting if they retain the trophy. pic.twitter.com/8bRvMI1iwR
सचिन ने सिराज की तारीफ करते हुए कहा, अपने पहले पांच विकेट के लिए वेलडन सिराज। और शार्दुल ठाकुर आपके महत्वपूर्ण हरफनमौला प्रदर्शन के कारण टेस्ट को दिलचस्प बना दिया है और ब्रिसबेन टेस्ट को अब भी जीवंत बनाए रखा है।
Well done Mohd. Siraj on your 1st fifer and @imShard on your important all round performance which has kept the Test rather interesting so far and more importantly, the Test series alive. #AUSvINDpic.twitter.com/tXmLP2c9FN
ठाकुर ने पहले पहली पारी में सर्वाधिक 67 रन भी बनाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, सिराज हमें आप पर गर्व है। अपने पिता के निधन के बाद भी आस्ट्रेलिया में रहना आसान नहीं था।
Very proud of you, Siraj! Not easy to stay on in Australia after losing your father but I am sure your commitment and passion for the game would make him very proud. Congrats on your maiden 5-wkt haul. Many more to come. Keep it up. #AusvIndpic.twitter.com/9DIuhU91Zj
बता दें,टीम इंडिया का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रहने वाला है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में 369 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में टीम इंडिया ने 336 रन बनाए। ऐसे में 33 रनों की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए है,जिसका मतलब भारतीय टीम को जीत के लिए 328 रनों का टारगेट मिला है।