वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम ने भी अपनी शुरुआत शुरू कर दी है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों में टीम ने दो में जीत दर्ज़ कर के सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज में भारतीय टीम बहुत कुछ नया ट्राई किया और सीनियर खिलाड़ी रोहित -विराट को प्लेइंग से बाहर रखा। जबकि संजू सैमसन और सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया। वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा कि अगर भारतीय टीम में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते हैं तो भारत वर्ल्ड कप नहीं जीतेगा।
.jpg)
बता दें कि भारतीय टीम आज से वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैच सीरीज खेलेगी, फिर 18 अगस्त से टीम को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह करते हुए दिखेंगे। बुमराह जो पिछले 10 महीन से अपनी पीठ में चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे अब फिट होकर वापसी करने के लिए तैयार हैं। एनसीए में अपना फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में जगह बनाई है। ऐसे में अब एक ही सवाल है कि बुमराह एशिया कप खेलेंगे ? और फिर वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट रह पाएंगे या नहीं ? बुमराह की वापसी पर बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया और कहा कि भारत के पास जसप्रीत बुमराह का कोई विकल्प नहीं है।

कैफ ने अपने बयान में कहा,”जिन खिलाड़ियों को इंजरी हुई है, भारतीय टीम का भविष्य वर्ल्ड कप में काफी कुछ उनके ऊपर डिपेंड करेगा। जसप्रीत बुमराह काफी लंबी इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं और हमें पता लगेगा कि वो कितने फिट हैं। अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करना है तो फिर जसप्रीत बुमराह का पूरी तरह से फिट होना काफी जरूरी हो जाता है। गेंदबाजी डिपार्टमेंट में आपके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। अगर बुमराह नहीं खेलते हैं तो फिर हम हार जाएंगे, जैसा एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हुआ था। हमारे पास बुमराह का कोई बैकअप ही नहीं है।”
.jpg)
कैफ ने यही भी कहा कि कप्तान रोहित शर्मा के लिए परेशानी बढ़ गयी है। चोटिल खिलाइडों की वजह से भारतीय टीम ऑन पेपर ज्यादा मजबूत नहीं दिख रही है। टीम में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, और ऋषभ पंत की कमी महसूस हो रही है। जबकि सबसे बड़ा फैक्टर होगा जसप्रीत बुमराह का, अगर वो वापसी नहीं करते हैं तोह भारतीय टीम को और कड़ी मेहनत करनी होगी। फिलहाल तो अब सबकी नज़रे आयरलैंड सीरीज पर ही होने वाली है कि वहां बुमराह का प्रदर्शन कैसा रहता है और उनकी फिटनेस कैसी है। उसके बाद ही बुमराह एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो पाएंगे वहीँ खबरे यह भी आ रही हैं कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल शायद एशिया कप तक फिट ना हो पाए जो की चिंता का विषय है।


Download Android App
Download iOS App



