Kylian Mbappe Real Madrid के लिए क्या पहनेंगे No. 10 की Jersey?

Summary :

दुनिया के टॉप फुटबॉलर्स में गिने जाने वाले किलियन एमबाप्पे जल्द ही रियल मैड्रिड के लिए नंबर 10 की जर्सी पहनते नज़र आ सकते हैं। स्पेन की मशहूर स्पोर्ट्स अखबार Marca की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लब अब किलियन एमबाप्पे को नंबर 9 से हटाकर आइकॉनिक नंबर 10 देने की सोच रहा है। किलियन एमबाप्पेपहले भी फ्रांस की नेशनल टीम और अपने पुराने क्लब पीएसजी के लिए नंबर 10 की जर्सी पहन चुके हैं। लेकिन जब जुलाई 2024 में उन्होंने रियल मैड्रिड जॉइन किया, तब ये नंबर पहले से ही लुका मोड्रिच के पास था, जो लंबे समय से क्लब के…

दुनिया के टॉप फुटबॉलर्स में गिने जाने वाले किलियन एमबाप्पे जल्द ही रियल मैड्रिड के लिए नंबर 10 की जर्सी पहनते नज़र आ सकते हैं। स्पेन की मशहूर स्पोर्ट्स अखबार Marca की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लब अब किलियन एमबाप्पे
को नंबर 9 से हटाकर आइकॉनिक नंबर 10 देने की सोच रहा है।
किलियन एमबाप्पेपहले भी फ्रांस की नेशनल टीम और अपने पुराने क्लब पीएसजी के लिए नंबर 10 की जर्सी पहन चुके हैं। लेकिन जब जुलाई 2024 में उन्होंने रियल मैड्रिड जॉइन किया, तब ये नंबर पहले से ही लुका मोड्रिच के पास था, जो लंबे समय से क्लब के स्टार मिडफील्डर रहे हैं। इसी वजह से एम्बापे को नंबर 9 पहनना पड़ा।

हालांकि नंबर 9 के साथ भी किलियन एमबाप्पे का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने इस सीज़न में 43 गोल दागे, ला लीगा के टॉप स्कोरर बने और यूरोपियन गोल्डन बूट भी अपने नाम किया।अब जब लुका मोड्रिच का करियर अपने अंतिम चरण में है, क्लब खुद किलियन एमबाप्पेको नंबर 10 देने की तैयारी में है। Marca के अनुसार, यह बदलाव सिर्फ एम्बापे की पसंद से नहीं बल्कि क्लब की ब्रांडिंग रणनीति का हिस्सा है।

Image Source: Social Media
Kylian Mbappé

 

रिपोर्ट में कहा गया, “ये बदलाव किलियन एमबाप्पे की पर्सनल और क्लब की इमेज को नया रूप देगा। मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन के अलावा, ब्रांड वैल्यू के मामले में भी एम्बापे क्लब के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। और अगर उन्हें लुका मोड्रिच, जो बैलन डि’ओर जीत चुके हैं, की जर्सी नंबर 10 मिलती है, तो इससे उनकी ब्रांड वैल्यू कई गुना बढ़ जाएगी।”फिलहाल किलियन एमबाप्पे पेट से जुड़ी बीमारी गैस्ट्रोएन्टराइटिस से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें क्लब वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच मिस करने पड़े। बताया जा रहा है कि इस बीमारी की वजह से उनका वजन 5 से 6 किलो तक कम हो गया है।

किलियन एमबाप्पे ने जुलाई 2024 में जब रियल मैड्रिड जॉइन किया था, तब सैंटियागो बर्नबाउ स्टेडियम में उनका शानदार स्वागत हुआ था। इस मौके पर करीब 25,000 फैंस स्टेडियम में मौजूद थे। उस दिन उन्होंने नंबर 9 की जर्सी पहनी, क्लब प्रेसिडेंट फ्लोरेंटीनो पेरेज़ से गले मिले और फुटबॉल लीजेंड ज़िनेदीन ज़िदान के साथ मंच साझा किया। ज़िदान वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहली बार किलियन एमबाप्पे
को किशोर उम्र में रियल मैड्रिड आने का न्योता दिया था।

Anjali Maikhuri