आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की कई सालो तक भारतीय क्रिकेट में एक साथ काम करने के बावजूद टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के पास पूर्व कप्तान एमएस धोनी का फ़ोन नम्बर तक नहीं है। और ये बात खुद रवि शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ खास बातचीत के दौरान कही। शास्त्री ने इस दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में बात की।

अख्तर के साथ बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा, ‘धोनी अनरियल खिलाड़ी थे। मैंने आजतक उनके जैसा इंसान नहीं देखा। मैंने कई खिलाड़ियों को खेलते देखा है, यहां तक सचिन तेंदुलकर को भी देखा है, जिनका टेम्परामेंट शानदार रहा है, लेकिन उनको भी गुस्सा आ जाता था कभी-कभी। मैंने धोनी जैसे किसी को आजतक नहीं देखा। धोनी को पता ही नहीं है कि गुस्सा कैसे होते हैं।’ शास्त्री ने आगे कहा, ‘जीरो बनाओ, 100 बनाओ, वर्ल्ड कप उठाओ या पहले राउंड में बाहर हो जाओ, कुछ फर्क नहीं। आजतक मेरे पास उनका नंबर नहीं है और मैंने कभी उनका नंबर मांगा भी नहीं है। क्योंकि पता है उसके साथ फ़ोन है ही नहीं और अगर आपको उनसे बातचीत करनी है, तो वो मुझे पता है की उसने कैसे बात हो सकती है।

वहीं शास्त्री ने विराट की कप्तानी के बारे में कहा, ‘विराट मैदान पर बीस्ट जैसा है, लेकिन ऑफ द फील्ड वह बिल्कुल अलग है। वह मैदान पर सिर्फ प्रतिद्वंद्विता जानता है और उसे किसी बात का फर्क नहीं पड़ता है। ऑफ द फील्ड वह बहुत शांत है। जबकि रोहित शर्मा कुछ-कुछ धोनी जैसे हैं और काफी शांत हैं।’ आपको याद दिला दे शास्त्री 2021 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के हेड कोच थे।


Download Android App
Download iOS App



