IPL के रोमांच के साथ अब लगेगा विमेंस T20 चैलेंज का तड़का

Summary :

इस वक़्त क्रिकेट जगत में IPL की धूम मची हुई है और इसी धूम के बीच BCCI ने एक और धमाका कर दिया है। बीसीसीआई ने विमेंस टी20 चैलेंज के लिए टीमों का एलान किया है।

इस वक़्त क्रिकेट जगत में IPL की धूम मची हुई है और इसी धूम के बीच BCCI ने एक और धमाका कर दिया है। बीसीसीआई ने विमेंस टी20 चैलेंज के लिए टीमों का एलान किया है। महिला टी20 चैलेंज के इस सीजन के लिए हरमनप्रीत कौर को सुपरनोवाज, स्मृति मंधाना को ट्रेलब्लेजर और दीप्ति शर्मा को वेलोसिटी टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं हर टीम में 16 खिलाड़ियों को चुना गया है। 
आपको बता दे बीसीसीआई इस सीजन कुल चार मैचों का आयोजन इस टूर्नामेंट के दौरान कराने जा रही है। BCCI पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी है कि साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड, वेस्‍टइंडीज और ऑस्‍ट्रेलिया के मिलाकर कुल 12 विदेशी खिलाड़ी इस वीमेंस टी20 चैलेंज का हिस्‍सा होंगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 23 मई को सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर के बीच होने वाले मुकाबले से होगी।
इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा।  यानि इस बार फैंस के लिए इंटरनेंमेंट की कोई कमी नहीं होने वाली। हालाँकि यहां ध्यान देने वाली बात ये है की BCCI ने भारतीय कप्तान मिताली राज और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को इस टूर्नामेंट से आराम दिया है।

Desk Team