विमेंस प्रिमियर लीग का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। कल डबल-हेडर मुकाबला खेला गया, जिसके पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स का आमना-सामना हुआ तो वहीं शाम के मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हुआ। दोनों ही मुकाबला टक्कर का रहा। पहले मुकाबले में जहां यूपी ने 3 विकेट से जीत हासिल कर एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर गई है तो वहीं दिल्ली ने भी मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर टॉप पर पहुंच चुकी हैं।

पहले मुकाबले की बात करें तो यूपी को एक मुकाबले जीतने थे एलिमिनेटर राउंड में क्वालीफाई करने के लिए और ग्रेस हैरिस की बेहतरीन पारी के दम पर ऐसा हुआ भी। गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसमें टीम ने कुल 20 ओवर में अपने 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए। इस पारी में हेमलता ने 33 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। इसके बाद एशले गार्डनर ने भी 39 गेंदों पर 60 रन की जबरदस्त पारी खेली। दोनों की 93 रन की साझेदारी के बदौलत टीम ने विपक्षियों को एक अच्छा टारगेट दिया।

हालांकि यह टारगेट यूपी के लिए ज्यादा मुश्किल भरा नहीं रहा। खराब ओपनिंग के बावजूद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ताहिला मैक्ग्रा 57 और ग्रेस हैरिस 72 की पारी ने टीम को एलिमिनेटर राउंड में पहुंचा दिया। दोनों के बीच 78 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद का बचा-खुचा का निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कर दिया। सोफी एक्लेस्टोन ने भी 13 गेदों पर नाबाद 19 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई को 20 ओवर में मात्र 109 रन पर ही रोक दिया। मुंबई की पूजा वस्त्राकर 26 ही सबसे ज्यादा रन अपनी टीम की तरफ से बना पाई। वहीं दिल्ली की अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली।

मैरीजाने कैप, शिखा पांडे और जोनासेन को 2-2 विकेट मिले। वहीं अरुणधती रेड्डी ने 1 विकेट अपने नाम की। 110 रन के आसान लक्ष्य को दिल्ली ने 9 विकेट शेष रहते चेज कर लिया। शेफाली वर्मा 15 गेदों पर 33 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गई। इसके बाद कप्तान मैक लेनिन ने नाबाद 22 गेदों पर 32 और एलिस कैप्सी 17 गेंदों पर 38 रन की जबरदस्त पारी खेलकर टीम को एक आसान जीत दिलाई। मात्र 9 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिल्ली टॉप पर पहुंच चुकी हैं। वहीं अब एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को औऱ फाइनल 26 को खेला जाएगा। तो यह देखना दिलचस्प होगा कि पहली बार विमेंस प्रीमियर लीग की विजेता कौन सी टीम बनती हैं।


Download Android App
Download iOS App



