मुंबई : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (डब्लूएफआई) का प्रमुख प्रायोजक टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स बिज़नेस यूनिट (सीवीबीयु) ने उभरते भारतीय रेस्लर्स को आगे बढ़ाने, प्रोत्साहित और विकसित करने के लिए ‘टाटा मोटर्स इलीट रेस्लर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम’ का गठन किया है। इस प्रोग्राम के तहत इन रेस्लर्स को 2020 टोक्यो गेम्स में ओलिंपिक गोल्ड मैडल जीतने के लिए तैयार किया जाएगा।
प्रोग्राम द्वारा खिलाड़ियों को विख्यात विदेशी कोचेज, सहायकों और अंतर्राष्ट्रीय अनुभव के समर्थन से सर्वश्रेष्ठ संभव प्रशिक्षण और कोचिंग सुविधायें प्रदान की जायेंगी। टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलिंपिक गेम्स में ओलिंपिक गौरव के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स बिज़नेस पहलवानों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एको सिस्टम तैयार करने में सहयोग करेगा ताकि वे खेल के सबसे बड़े वैश्विक मंच पर भारत के लिए सफलता की नई कहानी लिख सकें।
इस प्रोग्राम द्वारा पुरुष और महिला दोनों दस्तों के लिए टॉप क्लास के विदेशी कोच और यथासंभव सर्वश्रेष्ठ सपोर्ट स्टाफ बहाल किये जायेंगे जो पहलवानों को शारीरिक और मानसिक स्तर पर तैयार करेंगे। इसके अलावा इलीट इंडियन रेस्लर्स के लिए उत्तम व्यावहारिक अनुभव के लिए यात्राओं की व्यवस्था की जायेगी ताकि वे प्रशिक्षण के वैश्विक मानदंडों के अनुसार खुद को प्रशिक्षित करके निखार सकें।
सहायक कर्मियों में अनुभवी फिजियोथेरापिस्ट, बायोमेकैनिक्स, मेंटल ट्रेनर्स और न्यूट्रीशनिस्ट रहेंगे। साथ ही, टाटा मोटर्स भारतीय रेस्लर्स को बीमा सुरक्षा भी प्रदान करेगी। इस अवसर पर टाटा मोटर्स, सीवीबीयु के प्रेसिडेंट, श्री गिरीश वाघ ने कहा कि कि अपने ग्रुप की विरासत के अनुरूप टाटा मोटर्स ने खेल को लगातार प्रोत्साहन और देश एवं दुनिया के खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा प्रदान किया है।
स्वदेशी खेल होने के नाते रेसलिंग (कुश्ती) की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और प्रतिभाओं को निखारने के लिए और सहयोग की आवश्यकता है। हम रेसलिंग प्रतिभाओं को उन्नत कोचिंग और अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्टिंग एक्सपीरियंस के साथ बढ़ावा देने, प्रशिक्षित एवं विकसित करने के लिए अपनी कोशिशों के द्वारा डब्लूएफआई के साथ अपने सम्बन्ध और मबजूत करना चाहते हैं।
हमें उम्मीद है कि इन पहलकदमियों से भारतीय को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। हम आगामी टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलिंपिक गेम्स के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



