चेन्नई : दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी चेन्नई ओपन एटीपी चैलजेंर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गये, जहां वह शीर्ष वरीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्डन थॉम्पसन से भिड़ेंगे। भांबरी ने एक घंटे 25 मिनट तक चले में सेमीफाइनल मैच में दक्षिण कोरिया के डुखी ली को 7-5, 6-2 से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में थॉम्पसन ने स्पेन के गैरी वरीय खिलाड़ी पेड्रो मार्टिनेज को 6-1, 7-6 से शिकस्त दी। भांबरी को पूरे मैच में एक बार भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा। इस जीत के साथ भांबरी ने ली के खिलाफ खेले गए मैचों में अपनी बढ़त बेहतर करते हुए 2-0 कर ली और शीर्ष 100 खिलाड़ियों में लौटने की अपनी संभावनाएं बढ़ा लीं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



