युजवेंद्र चहल की शानदार गेंद में उलझे बल्लेबाज,युवराज सिंह का आया ऐसा रिएक्शन

Summary :

बीती रात आईपीएल के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ,जिसको आरसीबी ने पूरे 82 रन से जीता है।

बीती रात आईपीएल के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ,जिसको आरसीबी ने पूरे 82 रन से जीता है। वैसे इस मैच के हीरो एबी डिविलियर्स रहे,उन्होंने 33 बॉल पर 73 रन की बेहतरीन पारी खेली है,एबी डिविलियर्स के अलावा आरसीबी के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की है।
वैसे इस बार आइपीएल में युजवेंद्र चहल काफी शानदार फॉर्म में है,वहीं जीते गए 5 मैचों में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया है। जिस दौरान केकेआर क्रीच पर थी तब युजवेंद्र चहल ने कप्तान दिनेश कार्तिक का विकेट चटकाकर वो मैच को जीत की ओर ले गए। जीत के बाद युजवेंद्र चहल ने ट्विटर के जरिए टीम को बधाई दी। कमेंट में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपना रिएक्शन भी दिया,जिसके बाद से यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। 
युवराज सिंह ने ट्वीट करके लिखा तू किसी को मारने नहीं दे रहा। लगता है मैदान पर वापस आना पड़ेगा। ग्रेट स्पेल यूजी टॉप क्लास। वैसे वो यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि उनका सामना कोई बल्लेबाज नहीं कर पा रहा है। 

आरसीबी और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने शानदार स्पेल डाला इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में महज 12 रन बनाए और एक सबसे जरूरी विकेट को चटका दिया। बता दें आईपीएल में अब तक चहल ने 7 मैच खेले हैं जिसमें से 10 विकेट ले चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने केवल 191 रन ही बनाए हैं। 
बता दें,आइपीएल के प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी तीसरे स्थान पर हैं,अब उनका अगला मुकाबला 15 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होगा। आईपीएल का यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 

Desk Team