इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम है। दोनों टीमों के बीच इस दौरे पर टी20 सीरीज, वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज हो रही है। बता दें कि न्यूूजीलैंड और भारत के बीच पहले 5टी20 मैचों की सीरीज खेली गई जिसमें मेहमान टीम ने मेजबान को 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। वहीं मेजबान टीम ने वापसी करते हुए वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया। 3 वनडे मैचों की सीरीज में न्यूूजीलैंड टीम 2-0 से आगे है। पहले दो वनडे मैचों में मेहमान टीम को मेजबान टीम ने करारी शिकस्त दी है।

वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर मंगलवार 11 फरवरी यानी कल खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तीसरे वनडे मैच से पहले श्रेयस अय्यर के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की।

श्रेयस अय्यर को युजवेंद्र चहल ने इस तस्वीर में पीछे से पकड़ा हुआ है। चहल ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, गोट यॉर बैक। बता दें कि चहल की इस तस्वीर पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल कर दिया।
रोहित शर्मा के कमेंट के बाद चहल भी उन्हें रिप्लाई करने में पीछे थोड़ा थे। रोहित के कमेंट पर चहल ने रिप्लाई करते हुए कहा, रोहित भैय्या, मैं जानता हूं कि आम मुझे मिस कर रहे हो क्योंकि आप यहां नहीं हो। इसलिए इस पर चिढ़ो मत,अगली बार मैं आपके साथ पिक्चर शेयर करूंगा।

अक्सर सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा एक दूसरे के साथ तस्वीर पोस्ट करते हैं। न्यूूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम में स्पिनर युजवेंद्र चहल को लंबे समय बाद मौका दिया गया था। हालांकि चहल ने इस मौके को गंवाया नहीं और सबसे ज्यादा 3 विकेट 10 ओवरों में 58 रन देकर चटकाए।


Download Android App
Download iOS App



