मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान ने यूरोपीय चैम्पियन टीम के साथ 2020 तक का नया करार कर लिया है। फ्रांस के इस स्टार ने कहा, मैने करार कर लिया है। रीयाल मैड्रिड के साथ बतौर कोच जिदान का प्रदर्शन शुरूआती सत्र में बेहतरीन रहा और 10 में से आठ खिताब उन्होंने जीते। इसके बाद कठिन दौर का सामना किया और ला लिगा दौड़ में उनकी टीम बार्सीलोना के बाद दूसरे स्थान पर है। जिदान ने कहा, मैं अपने काम का पूरा मजा ले रहा हूं। अगले दो तीन साल में शायद में कोच ना रहूं। इस करार के बाद भी यह बदलने वाला नहीं है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



