ज़िम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच चल रही टी20I सीरीज का तीसरा मैच 5 दिसंबर को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने सीरीज के पहले दो मैचों में काफी बड़ी जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है पर टीम चाहेगी की वो तीसरा टी20 भी जीतकर ज़िम्बाब्वे को व्हिटवॉश कर दे।
दूसरे टी20 में ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया था| हालांकि ये फैसला उनके लिए काफी गलत साबित हुआ क्यूंकि टीम महज़ 57 रन पर ऑल-आउट हो गई । पाकिस्तान के स्पिनर सुफियान मुक़ीम ने 2.4 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर पांच विकेट लिए।पाकिस्तान ने महज़ 5.3 ओवर में इस लक्ष्य का पीछा कर लिया और 10 विकेट से ये मैच जीत लिया।
ज़िम्बाब्वे vs पाकिस्तान हेड टू हेड
दोनों टीमें अब तक 20 बार टी20I में एक-दूसरे का आमना-सामना कर चुकी है, जिसमें से पाकिस्तान 18 बार जीत चुकी है और ज़िमबाब्वे 2 बार।
पिच रिपोर्ट
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच तेज़ गेंदबाज़ो और स्पिनरों दोनों के लिए बेहतर साबित होंगी। दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगी। जो भी टीम टॉस जीते उन्हें पहले गेंदबाज़ी करनी चाहिए।
ZIM बनाम PAK अनुमानित प्लेइंग 11:
जिम्बाब्वे प्लेइंग 11: डायोन मायर्स, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), क्लाइव मदांडे, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, ब्रैंडन मावुता, वेस्ले मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा
पाकिस्तान प्लेइंग 11: सईम अयूब, हसीबुल्लाह खान, तैयब ताहिर, उस्मान खान, सलमान आगा (कप्तान), जहांदाद खान, इरफान खान नियाज़ी, हारिस रऊफ, सुफयान मुकीम, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद
फैंटेसी 11: तैयब ताहिर, सईम अयूब, ब्रायन बेनेट, इरफ़ान खान नियाज़ी, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा,सलमान आगा, अब्बास अफरीदी, सुफयान मुकीम (कप्तान), अबरार अहमद


Download Android App
Download iOS App






