Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी! लॉन्च हुए 3 सस्ते डेटा प्लान्स

Summary :

Airtel Data Plan: Airtel ने तीन नए डेटा प्लान लॉन्च किए हैं। Airtel के ये प्लान 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। कंपनी के नए डेटा प्लान 161 रुपये 181 रुपये और 361 रुपये की कीमत में पेश किए गए हैं। एयरटेल के 161 रुपये वाले प्लान में 12GB 181 रुपये वाले प्लान में 15GB और 361 रुपये वाले प्लान में 50GB डेटा मिलता है। लॉन्च हुए 3 सस्ते डेटा प्लान्स Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स र्स के लिए 3 नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। ये तीनों प्लान्स डेटा वॉउचर्स प्लान्स हैं। इन प्लान्स में आपको डेटा बेनिफिट्स मिलेंगे।…

Airtel Data Plan

Airtel Data Plan: Airtel ने तीन नए डेटा प्लान लॉन्च किए हैं। Airtel के ये प्लान 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। कंपनी के नए डेटा प्लान 161 रुपये 181 रुपये और 361 रुपये की कीमत में पेश किए गए हैं। एयरटेल के 161 रुपये वाले प्लान में 12GB 181 रुपये वाले प्लान में 15GB और 361 रुपये वाले प्लान में 50GB डेटा मिलता है।

लॉन्च हुए 3 सस्ते डेटा प्लान्स

Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स र्स के लिए 3 नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। ये तीनों प्लान्स डेटा वॉउचर्स प्लान्स हैं। इन प्लान्स में आपको डेटा बेनिफिट्स मिलेंगे। बता दें कि ये डेटा एडऑन प्लान्स नहीं है क्योंकि इन तीनों नए डेटा वॉउचर प्लान्स के साथ आपको वैलिडिटी भी मिलेगी। आइए हम आपको एयरटेल के इन तीनों नए प्लान्स के बारे में बताते हैं।

Airtel प्लान्स की कीमत

Airtel के ये तीनों प्लान्स 161 रुपये, 181 रुपये और 351 रुपये के हैं। इन तीनों प्लान्स के साथ यूज़र्स को 30 दिनों की वैधता मिलती । इस प्लान में यूज़र्स को फ्री एसएमएस या कॉलिंग से जुड़ी कोई भी सुविधा नहीं मिलती है. अब हम आपको एक-एक कर एयरटेल के इन तीनों प्लान्स की डिटेल्स बताते हैं।

Airtel Rs. 161 Prepaid Plan

एयरटेल द्वारा लॉन्च किए गए नए डेटा वाउचर्स प्लान्स की लिस्ट में पहले नंबर पर एयरटेल का यह प्लान है, जिसकी कीमत 161 रुपये हैय़ इस प्लान के साथ आपको 12GB डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 30 दिनों की होगीय़

Airtel Rs. 181 Prepaid Plan

एयरटेल द्वारा लॉन्च किए गए नए डेटा वाउचर्स प्लान्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर यह प्लान है, जिसकी कीमत 181 रुपये है। इस प्लान के साथ आपको 15GB डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 30 दिनों की होगी।

Airtel Rs. 361 Prepaid Plan

एयरटेल द्वारा लॉन्च किए गए नए डेटा वाउचर्स प्लान्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर यह प्लान है, जिसकी कीमत 361 रुपये है। इस प्लान के साथ आपको 50GB डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 30 दिनों की होगी।

आपको बता दें आप इन सभी डेटा प्लान्स में मिलने वाले डेटा को चाहे तो एक ही दिन में भी उपयोग कर सकते हैं या आप चाहे तो 30 दिनों की वैधता तक में भी उपयोग कर सकते हैं। इन प्लान्स में कंपनी की ओर से कोई डेली डेटा लिमिट नहीं है। इन प्लान का इस्तेमाल वो लोग कर सकते हैं, जिन्हें कॉलिंग की जरूरत नहीं होती है लेकिन उन्हें सिर्फ डेटा की जरूरत होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं>

Aastha Paswan