Airtel Plan: Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, 26 रुपये में मिलेगा 1.5GB डेटा और कई फायदे

Summary :

Airtel Plan: Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए नया डेटा प्लान लॉन्च किया है। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के लेटेस्ट 26 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 1.5GB का डेटा मिलता है। एयरटेल के डेटा प्लान पोर्टफोलियो की बात करें तो इसमें चार – 22 26 33 और 49 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। Highlights Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी 26 रुपये में मिलेगा 1.5GB डेटा डेटा पैक में ये प्लान भी शामिल हैं Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान…

Airtel Plan

Airtel Plan: Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए नया डेटा प्लान लॉन्च किया है। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के लेटेस्ट 26 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 1.5GB का डेटा मिलता है। एयरटेल के डेटा प्लान पोर्टफोलियो की बात करें तो इसमें चार – 22 26 33 और 49 रुपये वाले प्लान शामिल हैं।

Highlights

  • Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी
  • 26 रुपये में मिलेगा 1.5GB डेटा
  • डेटा पैक में ये प्लान भी शामिल हैं

Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी

एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान ऑफर करती है। अब जैसे-जैसे फेस्टिवल सीजन करीब आ रहा है कंपनी ने एक और खास प्लान जारी कर दिया है। ये प्लान ग्राहकों को काफी खुश करने वाला है, क्योंकि इसका दाम एकदम मामूली है। एयरटेल ने अपनी लिस्ट में 26 रुपये का नया प्लान जोड़ दिया है। इस प्लान में ग्राहकों को 1.5 GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस प्लान को कंपनी ने अपने ‘Data Pack’ की लिस्ट में रखा गया है। हालांकि एक बात जो यूज़र्स को नाखुश कर सकती है वह ये है कि इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की है।

1.5GB डेटा और कई फायदे

यूज़र्स के पास मौजूदा ट्रूली अनलिमिटेड प्लान के साथ इस एयरटेल प्लान को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस प्लान में ग्राहकों को फ्री कॉलिंग फायदा भी दिया जाता है। बता दें कि एयरटेल ने ये प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए पेश किया है जिन्हें इमरजेंसी में डेटा की जरूरत पड़ जाती है।

डेटा पैक में ये प्लान भी शामिल हैं…

एयरटेल के डेटा प्लान की लिस्ट में एक 22 रुपये वाला प्लान भी शामिल है। इस प्लान में 1जीबी डेटा दिया जाता है और ये भी नए और मौजूदा प्लान के साथ सिर्फ 1 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है। इसके अलावा प्लान में 33 रुपये का प्लान भी है जो कि ग्राहकों को 2जीबी डेटा देगा, और दूसरा 49 रुपये का प्लान है जो कि अनलिमिटेड डेटा के साथ आएगा।

बता दें कि एयरटेल पहले से ही एक्सटेंडेड वैलिडिटी के साथ अलग-अलग डेटा प्लान की पेशकश करता है। कंपनी के 77 रुपये वाले प्लान में 5GB डेटा दिया जाता है, जबकि 121 रुपये वाले प्लान में 6GB डेटा का फायदा मिलता है। ये दोनों डेटा पैक यूजर्स के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक एक्टिव रहते हैं।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Aastha Paswan