भारत में Audi की Car 15 मई से होगी महंगी, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

Summary :

एक्सचेंज रेट के कारण Audi कारें महंगी

ऑडी इंडिया ने 15 मई से सभी मॉडलों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि एक्सचेंज रेट और लागत में बढ़ोतरी के कारण की गई है। कंपनी का लक्ष्य अपने डीलर नेटवर्क के साथ मिलकर ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि का प्रभाव कम करना है। ऑडी ने हाल ही में 1,223 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की तुलना में 17% अधिक है।

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक का इजाफा किया है। इसकी वजह एक्सचेंज रेट में बदलाव और लागत में बढ़ोतरी होना है। कंपनी ने बयान में कहा कि 15 मई से सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमत 2 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “एक्सचेंज रेट और इनपुट लागत में वृद्धि के कारण हम 2 प्रतिशत तक की मूल्य वृद्धि को लागू कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “ऑडी इंडिया और हमारे डीलर पार्टनर्स के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी है जिससे लगातार विकास को सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही हम अपने मूल्यवान ग्राहकों के लिए मूल्य वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऑडी इंडिया ने 2025 की पहली तिमाही में 1,223 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17 प्रतिशत की बढ़त वृद्धि दर्ज की गई है।

अप्रैल में Tata Motors की कुल घरेलू बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट

बिक्री में बढ़त की वजह ऑडी क्यू7 और क्यू8 जैसे मॉडल्स की अधिक मांग होना है। इसके अलावा ऑडी इंडिया के पुरानी गाड़ियों के बिजनेस में मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। 2024 में इसमें सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की बढ़त देखी गई थी, जो देश में पुरानी लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को दिखाता है। देश के बड़े शहरों में 26 फैसिलिटी के साथ ऑडी इंडिया की कोशिश बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार करना है।

2024 में ऑडी इंडिया ने 5,816 यूनिट्स की बिक्री की है और साथ ही देश में एक लाख गाड़ियां बेचने का मील का पत्थर हासिल किया है। ढिल्लों ने कहा कि यह वृद्धि ग्राहकों का ऑडी ब्रांड और हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विश्वास को दिखाती है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.