अप्रैल में Tata Motors की कुल घरेलू बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट

Summary :

Electric vehicle की बिक्री में 16% की गिरावट

टाटा मोटर्स की अप्रैल 2025 में घरेलू बिक्री में 7% की कमी देखी गई, जहां कुल 70,963 यूनिट्स बेची गईं। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 10% की गिरावट आई, जबकि इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स में 8% की वृद्धि हुई। पैसेंजर वाहनों की बिक्री भी 6% कम रही।

टाटा मोटर्स ने गुरुवार को जानकारी दी कि इस वर्ष अप्रैल महीने में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की गिरावट आई, जहां अप्रैल 2024 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 76,399 यूनिट थी, वहीं इस बार केवल 70,963 यूनिट ही रही। कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों सहित कुल बिक्री में भी गिरावट देखी, जो एक साल पहले 77,521 यूनिट से घटकर 72,753 यूनिट रह गई। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की अप्रैल 2025 में घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत गिरकर 25,764 यूनिट रह गई। इस सेगमेंट में हेवी कमर्शियल व्हीकल (एचसीवी) ट्रकों में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 7,270 यूनिट बिकीं, जबकि स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (एससीवी कार्गो और पिकअप) की बिक्री में 23 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और यह 9,131 यूनिट रह गई। हालांकि, इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल ट्रकों में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और पैसेंजर कैरियर में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

2025-26 में EV दोपहिया वाहनों की बिक्री में 25% वृद्धि की संभवाना

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबार दोनों को मिलाकर, टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2025 में 27,221 कमर्शियल व्हीकल बेचे, जो पिछले साल की समान अवधि से 8 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।बसों और ट्रकों सहित मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री वैश्विक स्तर पर 12,760 यूनिट रही, जो अप्रैल 2024 में 13,218 यूनिट से थोड़ी कम है। पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में, टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2025 में घरेलू बाजार में 45,199 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल में बेची गई 47,883 यूनिट से 6 प्रतिशत कम है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कारोबार (आईबी) में शानदार उछाल दर्ज किया गया, जिसमें 333 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि अप्रैल 2024 में केवल 100 यूनिट्स थी।

निर्यात और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) सहित कुल पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 5 प्रतिशत घटकर 45,532 यूनिट्स रह गई। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पिछले साल की 6,364 यूनिट्स से 16 प्रतिशत घटकर 5,318 यूनिट्स रह गई। इस बीच, टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने पिछले महीने कहा कि कंपनी ने एक वित्त वर्ष में अपनी अब तक की सबसे अधिक खुदरा बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 6,183 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि वित्त वर्ष 2024 की तुलना में 40 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि रही

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.