BGMI: BGMI में प्रो प्लेयर बनने के लिए आपको बहुत कुछ ध्यान में रखना जरूरी होता है। आइए हम आपको इस गेम का मास्टर बनने के लिए कुछ सीक्रेट टिप्स बताते हैं।
ऐसे बनें गेमिंग मास्टर
भारत में PUBG गेम पर बैन लगने के बाद गेमिंग कंपनी क्राफ्टन ने भारत के लिए एक देसी पबजी यानी BGMI गेम को डेवलप किया। इस गेम को खासतौर पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देषों के अनुसार बनाया गया और रिलीज किया गया था।
BGMI का प्रो-गेमर कैसे बनें?
इस गेम में गेमर्स को पबजी जैसे सारे मिलते हैं, जिससे उन्हें पबजी के भारत में बैन होने के बाद भी उसकी कमी नहीं खलती है. इस गेम ने रिलीज़ होने के कुछ दिन बाद ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी।
अब इस गेम में हरेक गेमर्स अपने-आप को प्रो-गेमर यानी इस गेम का मास्टर बनना चाहता है। अगर कोई गेमर इस गेम का मास्टर बन जाए, यानी इस गेम को खेलने में महारत हासिल कर ले तो दुनियाभर में आयोजित होने वाले BGMI टूर्नामेंट्स में भाग ले सकता है और लाखों-करोड़ों रुपये तक कमा सकता है। हालांकि, उसके लिए गेमर को सबसे पहले BGMI का मास्टर बनना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसके जरिए आप इस गेम के मास्टर गेमर बन सकते हैं।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
सेंसिटिविटी सेटिंग्स: अपनी सेंसिटिविटी सेटिंग्स को कस्टमाइज़ करें ताकि आप बेहतर AIM और रीकॉइल कंट्रोल कर सकें।
HUD कंट्रोल्स: अपने HUD कंट्रोल्स को कस्टमाइज़ करें और तीन या चार उंगली क्लॉ सेटअप का उपयोग करें।
मैप की जानकारी: मैप को अच्छी तरह से जानें और हॉट ड्रॉप्स से बचें।
टीमवर्क: अपने टीममेट्स के साथ अच्छी कोऑर्डिनेशन रखें और वॉइस चैट का उपयोग करें।
हथियारों का मास्टरी: सभी हथियारों और यूटिलिटीज़ का मास्टरी करें ताकि किसी भी स्थिति में आप तैयार रहें।
क्रॉसहेयर प्लेसमेंट: हमेशा अपने क्रॉसहेयर को दुश्मनों के हेड लेवल पर रखें।
स्मार्ट मूव्स: क्राउचिंग, ड्रॉप शॉट्स और पीक-फायरिंग जैसी स्मार्ट मूव्स का उपयोग करें।
ग्रेनेड्स का उपयोग: फ्रैग और स्मोक ग्रेनेड्स का सही समय पर उपयोग करें।
प्रैक्टिस: ट्रेनिंग ग्राउंड और TDM मोड में नियमित प्रैक्टिस करें।
गेम अपडेट्स: गेम के नए अपडेट्स और पैच नोट्स को ध्यान से पढ़ें और उन्हें अपनाएं।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App






