US में किआ के इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी मांग, जनवरी-जुलाई की अवधि में बिक्री दोगुना

Summary :

US : दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी किआ की इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका में पिछले साल की तुलना में इस बार जनवरी से जुलाई के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दोगुनी हो गई है। सोमवार को जारी हुए आंकड़ों से पता चला है कि कंपनी की ईवी 9 एसयूवी मॉडल की मजबूत मांग के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है। Highlight :  किआ के इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी  जनवरी-जुलाई की अवधि में दोगुना हुई बिक्री  ईवी 9 एसयूवी मॉडल की मजबूत मांग किआ ईवी की बिक्री कुल…

US : दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी किआ की इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका में पिछले साल की तुलना में इस बार जनवरी से जुलाई के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दोगुनी हो गई है। सोमवार को जारी हुए आंकड़ों से पता चला है कि कंपनी की ईवी 9 एसयूवी मॉडल की मजबूत मांग के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है।

Highlight : 

  • किआ के इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी 
  • जनवरी-जुलाई की अवधि में दोगुना हुई बिक्री 
  • ईवी 9 एसयूवी मॉडल की मजबूत मांग

किआ ईवी की बिक्री कुल 33,957 यूनिट दर्ज

योनहाप समाचार एजेंसी ने कोरिया ऑटोमोबाइल एंड मोबिलिटी एसोसिएशन के आंकड़ों के हवाले से बताया कि वर्ष 2024 के पहले सात महीनों के दौरान अमेरिका में किआ ईवी की बिक्री कुल 33,957 यूनिट दर्ज की गई। जो पिछले साल 16,941 यूनिट थी। अमेरिका में किआ ईवी बिक्री में आए इजाफे ने उद्योग जगत को काफी चौंकाया है। सात महीने की अवधि के दौरान अमेरिकी में ओवरऑल सेग्मेंट ग्रोथ को देखा जाए तो उसमें केवल 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वृद्धि के पीछे ईवी 9 एसयूवी मॉडल की बढ़ती मांग एक प्रमुख वजह

जिसका आंकड़ा 638,716 से 644,752 यूनिटों तक पहुंचा। उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि अमेरिकी बाजार में किआ के इलेक्ट्रिक वाहनों की वृद्धि के पीछे ईवी 9 एसयूवी मॉडल की बढ़ती मांग एक प्रमुख वजह है। जनवरी से जुलाई तक देश में ईवी9 की 11,486 यूनिट बिकी थीं, जो किआ की कुल ईवी बिक्री का 34 प्रतिशत है। किआ के प्रदर्शन की बदौलत हुंडई मोटर ग्रुप ने अमेरिकी ईवी बाजार में दोहरे अंकों में बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी है।

ग्रूप की बाजार में हिस्सेदारी 11.1 प्रतिशत तक पहुंची

जनवरी से जुलाई तक ग्रूप की बाजार में हिस्सेदारी 11.1 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो ग्रुप के इतिहास में इस अवधि का सबसे बड़ा हिस्सा है। इस साल जनवरी से जुलाई तक किआ के कुल पर्यावरण-अनुकूल वाहन बिक्री का 44.5 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों का रहा है, जिसमें से 76,393 यूनिटों में से 33,957 वाहन बेचे गए। यह हिस्सा पिछले साल के 23.7 प्रतिशत से लगभग दोगुना है।

(Input From IANS)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Saumya Singh