Elon Musk ‘X’: एलन मस्क वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस लेकर आ रहे हैं, जिसे एक्स टीवी ऐप के नाम से पेश किया जा सकता है। यह एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड टीवी सर्विस होगी, जिस पर लेटेस्ट मूवी, शोज का लुत्फ उठाया जा सकेगा। आइए जानते हैं एलन मस्क के नए प्लान के बारे में..
Netflix की ओर से हाल ही में रिचार्ज प्लान को महंगे करने का ऐलान किया है। हालांकि नेटफ्लिक्स के इस प्लान पर एलन मस्क पानी फेर सकते हैं। क्योंकि एलन मस्क एक नया टीवी ऐप एक्स लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट की मानें, तो एलन मस्क का नया टीवी ऐप Netflix और अन्य ओटीटी ऐप्स जैसा होगा। यूजर्स टीवी ऐप को एक्स प्लेटफॉर्म से एक्सेस कर पाएंगे।
एलन मस्क ने किया कंफर्म
Elon Musk ने कंफर्म किया है कि एंड्रॉइड टीवी के लिए एक्स टीवी ऐप का बीटा वर्जन जारी कर दिया गया है। बीटा वर्जन एलजी, अमेजन फायर टीवी, गूगल टीवी डिवाइस के लिए लाइव कर दिया गया है। हालांकि एक्स टीवी ऐप की लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
देख पाएंगे मनपसंद मूवी और शोज
Google Play पर लिस्टेड डिटेल और स्क्रीनशॉट की मानें, तो एक्स टीवी ऐप एक नया ओटीटी स्ट्रीमिंग है। कंपनी का मानना है कि एक्स स्ट्रीम सर्विस टीवी एक खास स्ट्रीमिंग टीवी सर्विस है, जो इंटरनेट सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध होगी। एक्स टीवी ऐपर मनपसंद लाइव चैनल, न्यूज, खेल, मूवी, म्यूजिक और मौसम का अपेडट मिलेगा।
X टीवी ऐप पर मिलेंगे ये सुविधाएं
- एक्स टीवी पर रीप्ले की सुविधा मिलेगी। इसमें एक्स मूवी और शोज क्लाउड स्टोरेज रहेंगे। मतलब यूजर72 घंटे तक के शो स्टोर कर पाएंगे।
- ऐप में स्टार्टओवर टीवी सर्विस मिलेगी। मतलब आप फिल्म या शो की शुरुआत को मिस नहीं करेंगे। आप शुरुआत से ही चुन सकते हैं कि क्या देखना है।
- ऐप 100 घंटे तक की मुफ्त डीवीआर रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ आएगा।


Download Android App
Download iOS App





