MP: ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर के आईसीयू में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ हैं। जानकारी के मुताबिक, एसी में शॉर्ट शर्किट होने के कारण आईसीयू में मौजूद मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जिससे वेंटिलेटर सपोर्ट हटने से दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। कई गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज जारी है।
Highlights:
- जया आरोग्य अस्पताल के एसी में लगी आग
- हादसे के दौरान 2 मरीजों की हुई मौत
- गंभीर रूप से बीमार लोगों का इलाज जारी
हादसे के वक्त आइसीयू में 10 मरीज भर्ती थे
हादसे के वक्त आइसीयू में 10 मरीज भर्ती थे। उनमें से छह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और चार को आक्सीजन लगी थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जिन दो मरीजों की मौत हुई, वे अति गंभीर स्थिति में भर्ती हुए थे। दोनों पहले से ही ब्रेन डेड अवस्था में थे।
मामले की जांच के आदेश दिए हैं
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ ने कहा कि आग लगने के बाद तत्काल बाद अस्थाई आईसीयू तैयार कर मरीजों को शिफ्ट किया गया था। जिस मरीज की मौत होने की बात कही जा रही है, वह शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया था। वह पहले से ही ब्रेन डेड था। हालांकि, आग लगने की घटना को सामान्य नहीं लिया जा सकता, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। फायर सेफ्टी से जुड़े संसाधनों के एक्सपायर होने की बात जो सामने आई है, उसे लेकर भी संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी किया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं


Download Android App
Download iOS App



