BYD ने भारतीय बाजार में दो नई EV कार लॉन्च कर दी है।
पहली EV SUV BYD ATTO 3 और दूसरी BYD SEAL का EV वर्जन भारतीय बाजार में उतार दिया है।
दोनों गाड़ियों में बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस, अपग्रेडेड बैटरी और कई नए फीचर दिए गए है।
BYD ATTO 3 पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद है और अब तक इस गाड़ी की 3100 यूनिट्स सेल की गई है।
इस कार में दो बैटरी विकल्प दिए गए है। पहला 60.48KWH की बैटरी और दूसरा 49.92 KWH की बैटरी दी गई है।
कंपनी का दावा है कि यह 49.92 KWH की बैटरी में 468KM की रेंज औऱ 60.48KWH की बैटरी में 521 KM की रेंज देने में सक्षम है।
वहीं कीमत की बात करें तो अभी आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की गई है। कंपनी ने सिर्फ 1,25,000 लाख रुपये में BYD ATTO 3 की बुकिंग शुरू कर दी है।
अब नए वर्जन में पावर शनशेड, कैनोपी इंटीरियर, हल्के वजन में LFP बैटरी, वायरलैस APPLE कार प्ले, इनफोटेनमेंट टचस्क्रीन जैसे नए फीचर शामिल किए गए है।


Download Android App
Download iOS App












