Rwd या रियर व्हील ड्राइव वाली गाड़ियों में इंजन की पावर सिर्फ पिछले पहियों में जाती है
रियर व्हील ड्राइव वाली गाड़ियां हैंडल करने में ज्यादा आसान होती हैं और सूखी सड़कों पे अच्छी चलती हैं
महिंद्रा की थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो और टोयोटा की इनोवा जैसी गाड़ियों में रियर व्हील ड्राइव उपलब्ध है
Fwd या फ्रंट व्हील ड्राइव वाली गाड़ियों में इंजन की पावर सिर्फ आगे के दो पहियों में जाती है
फ्रंट व्हील ड्राइव वाली गाड़ियां अमूमन कम वजन की होती हैं और कम ईंधन खाती हैं

मारुति सुजुकी सीआज, होंडा सिटी और हुंडई वरना फ्रंट व्हील ड्राइव वाली कुछ गाड़ियां हैं
Awd या ऑल व्हील ड्राइव वाली गाड़ियों में इंजन की पावर चारों पहियों में जाती है
ऑल व्हील ड्राइव वाली गाड़ियां हैंडल करने में बेहतर होती हैं और फिसलन भरी, बर्फ़ से ढकी या ऊबड़ खाबड़ सड़कों में ज्यादा काम में आती हैं
महिंद्रा की xuv700, थार, टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप कंपास और रेंज रोवर जैसी गाड़ियों में ऑल व्हील ड्राइव उपलब्ध है
Tourist Attractions in the World: दुनिया के प्रमुख पर्यटक आकर्षण, जो आपको जरूर देखने चाहिए


Download Android App
Download iOS App












