सालाना 2042 करोड़ रुपये Donate कर HCL Tech के फाउंडर Shiv Nadar बने बड़े दानवीर

Summary :

पैसों के पीछे आज सारा जमाना है लेकिन भारत में एक ऐसे भी दानवीर है जो हर दिन 5 करोड़ से अधिक रुपये दान करते हैं।
एडलगीव हुरून इंडिया परोपकार सूची 2023 में ये खिताब एचसीएल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और चेयरमैन शिव नादर को मिला हैं।
नाडर भारत के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं लेकिन दान देने में वह पहले नंबर पर हैं।
बता दें, सालाना 2042 करोड़ रुपये दान कर वह सबसे बड़े दानवीर बन गए हैं।
ऐसे में हिसाब लगाए तो ये रोज का 5.6 करोड़ रुपये के करीब होगा। यानी वह रोज लगभग 5 करोड़ रुपये दान कर रहे हैं।
बता दें, शिव नादर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा शिव नदार फाउंडेशन को दे देते हैं।
ये फाउंडेशन शिक्षा, हेल्थ और समाजिक क्षेत्रों में जागरुकता बढ़ाने के लिए खर्च करता है।

Ritika Jangid