Hyundai Verna खरीदने का है प्लान? पहले जान लीजिए 12 लाख वाली नई Honda City Facelift की खूबियां

Summary :

Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift: मिड-साइज सेडान कारों का मुकाबला अब और भी दिलचस्प होने वाला है। Honda अपनी नई 2026 City Facelift को 22 मई को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस अपडेट के जरिए भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। दूसरी तरफ Hyundai की Verna पहले से ही अपने स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स के कारण लोगों की पसंद बनी हुई है। ऐसे में दोनों कारों के बीच मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और दूसरे बड़े शहरों में नई Honda City की डेमो यूनिट्स…

Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift: मिड-साइज सेडान कारों का मुकाबला अब और भी दिलचस्प होने वाला है। Honda अपनी नई 2026 City Facelift को 22 मई को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस अपडेट के जरिए भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। दूसरी तरफ Hyundai की Verna पहले से ही अपने स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स के कारण लोगों की पसंद बनी हुई है। ऐसे में दोनों कारों के बीच मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और दूसरे बड़े शहरों में नई Honda City की डेमो यूनिट्स डीलरशिप तक पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 12 लाख (Honda City Facelift 2026 on Road Price) रुपये से शुरू होकर करीब 21 लाख रुपये तक जा सकती है। नई सिटी को खास तौर पर फैमिली ग्राहकों और ज्यादा माइलेज चाहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं Hyundai Verna की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.98 लाख से शुरू होकर ₹18.40 लाख तक जाती है। वेरिएंट और ट्रांसमिशन (मैनुअल या ऑटोमैटिक) के आधार पर देखें तो दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत ₹12.70 लाख से लेकर ₹21.41 लाख तक होती है।

Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift: इंजन और परफॉर्मेंस में बड़ा फर्क

Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift (source social media )
Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift (source social media )

Honda City Facelift

  • नई होंडा सिटी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।
  • यह कार शानदार माइलेज देने के लिए जानी जाती है।
  • कंपनी का दावा है कि इसका हाइब्रिड मॉडल करीब 27 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है।

Hyundai Verna Facelift

  • हुंडई वरना में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो ज्यादा पावर और स्पोर्टी ड्राइविंग का अनुभव देता है।
  • जिन लोगों को तेज रफ्तार और दमदार पिकअप पसंद है, उनके लिए वरना बेहतर ऑप्शन मानी जाती है।
  • वरना का माइलेज करीब 20.6 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताया जाता है।

Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift: Features और टेक्नोलॉजी में कौन आगे?

Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift (source social media )
Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift (source social media )

Honda City Facelift

  • नई होंडा सिटी में अपडेटेड ADAS और होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है।
  • इससे ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगी।
  • कार में लेन असिस्ट, ऑटो ब्रेकिंग और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Hyundai Verna Facelift

  • हुंडई वरना पहले से ही लेवल-2 ADAS फीचर्स के साथ आती है।
  • इसमें बड़ा ट्विन-स्क्रीन सेटअप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम केबिन मिलता है, जो कार को ज्यादा मॉडर्न लुक देता है।
  • हालांकि आरामदायक सीट और पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा स्पेस के मामले में होंडा सिटी अभी भी काफी पसंद की जाती है।
  • लंबी यात्रा के दौरान इसका केबिन ज्यादा आरामदायक महसूस होता है।

दोनों कारों का मेंटेनेंस खर्च ?

कार खरीदने के बाद उसका रखरखाव भी काफी जरूरी होता है। अगर समय पर सर्विस न कराई जाए तो माइलेज कम होने और गियर शिफ्टिंग जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। इन दोनों कारों की सामान्य सर्विस पर लगभग 8,000 से 12,000 रुपये तक खर्च हो सकता है। वहीं अगर सस्पेंशन या किसी बड़े पार्ट में समस्या आती है तो खर्च 15,000 रुपये तक पहुंच सकता है। नियमित सर्विस कराने से कार की परफॉर्मेंस और रीसेल वैल्यू दोनों बेहतर बनी रहती हैं।

कौन सी कार खरीदना सही रहेगा?

अगर आप ज्यादा माइलेज, आरामदायक ड्राइव और फैमिली उपयोग के लिए कार खरीदना चाहते हैं, तो 2026 होंडा सिटी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। वहीं अगर आपको स्पोर्टी लुक, तेज रफ्तार और हाई-टेक फीचर्स पसंद हैं, तो हुंडई वरना आपके लिए अच्छी चॉइस होगी। दोनों ही कारों की बुकिंग शुरू हो चुकी है और जून से इनकी डिलीवरी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।