Hyundai Creta 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, जानें कितनी प्रतिशत बढ़ी बिक्री

Summary :

Hyundai Creta की बिक्री ने छुआ 18 हजार यूनिट्स का आंकड़ा

 हुंडई की दमदार SUV क्रेटा मार्च 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन चुकी है।

कंपनी ने दावा करते हुए बताया कि मार्च 2025 में लगभग 18 हजार CRETA कार की यूनिट्स सेल हुई है।

 बता दें कि सिर्फ मार्च में ही नहीं ब्लकि वर्ष 2024-25 में क्रेटा की 1,94,871 यूनिट्स सेल हुई थी

सबसे ज्यादा क्रेटा का सनरुफ से लैस मॉडल सेल हुआ है।

बता दें कि क्रेटा के सनरुफ वेरिएंट की कुल बिक्री लगभग 69 प्रतिशत रही है।

वहीं टॉप मॉडल की बिक्री लगभग 24 प्रतिशत रही है।

 EV वर्जन की बात करें तो इस वेरिएंट में भी 71 प्रतिशत की बिक्री हुई है।

शुरूआती एक्स शोरूम कीमत की  बात करें तो यह 11.11 लाख रुपये से शुरू होती है और अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 20.50 लाख रुपये तक रखी गई है।

CRETA EV वर्जन की बात करें तो एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 24.38 लाख रुपये तक रखी गई है।

Sarla Aviation जल्द शुरू करेगा Air taxi!, Traffic Jam से मिलेगा समाधान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।